फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mike Tyson: 'मैं आपको जान से मार दूंगा', टायसन को जेक पॉल के भाई और WWE रेसलर लोगन से मिली धमकी, जानें मामला

Sun, 17 Nov 2024 08:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

प्रसिद्ध खेल पत्रकार एरियल हेलवानी ने टायसन से मैच के बाद मुक्केबाजी में उनकी योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर टायसन ने जवाब दिया- मुझे नहीं मालूम। यह स्थिति पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन
1 of 3
माइक टायसन, जेक पॉल और लोगन पॉल - फोटो : Twitter
जेक पॉल ने शनिवार को पेशेवर मुक्केबाजी मैच में अमेरिकी दिग्गज माइक टायसन को हराकर सभी को चौंका दिया। हालांकि, दोनों मुक्केबाजों के बीच उम्र का भारी अंतर था। टायसन की उम्र जहां 58 साल है और वह 19 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में वापसी कर रहे थे, वहीं जेक पॉल की उम्र 27 साल है। 58 वर्षीय टायसन ने आर्लिंगटन के एटी एंड टी स्टेडियम में आठ राउंड के मुकाबले के दौरान कड़ी मेहनत की और आखिरी राउंड तक डटे रहे। उन्होंने जेक को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, वह जीत हासिल नहीं कर सके। मैच के बाद टायसन से पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी मुक्केबाजी मुकाबला था और इसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 3
माइक टायसन और जेक पॉल - फोटो : Twitter
प्रसिद्ध खेल पत्रकार एरियल हेलवानी ने टायसन से मैच के बाद मुक्केबाजी में उनकी योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर टायसन ने जवाब दिया- मुझे नहीं मालूम। यह स्थिति पर निर्भर करता है। जब इसी विषय पर आगे पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि यह आखिरी मैच है?' यह पूछे जाने पर कि उनका अगला प्रतिद्वंद्वी कौन हो सकता है, टायसन ने जवाब देते हुए कहा कि वह जेक पॉल के भाई लोगन पॉल के खिलाफ लड़ना पसंद करेंगे। यह सुनकर, लोगन ने फट से कहा, 'मैं आपको जान से मार दूंगा माइक।' इस पर दोनों हंसने लगे। लोगन डब्ल्यूडब्ल्यू रेसलर और यूट्यूबर हैं। वह WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
माइक टायसन बनाम जेक पॉल - फोटो : Twitter
27 वर्षीय जेक पॉल ने अपनी बेहतर गति और मूवमेंट का इस्तेमाल उम्रदराज टायसन पर आसानी से हावी होने के लिए किया। हालांकि, इसके बावजूद टायसन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। नॉकआउट में अन्य प्रतिद्वंद्वियों को हराने वाले जेक टायसन के खिलाफ ऐसा करने में नाकाम रहे। टायसन ने शुरुआती दो राउंड में अच्छी बढ़त बनाई थी, लेकिन आखिरी छह राउंड में पिछड़ गए थे। मैच से पहले एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान टायसन ने जेक को थप्पड़ मार दिया था। इसने इस मैच को और भी दिलचस्प बना दिया था। हालांकि, जेक ने मैच के बाद टायसन को उस थप्पड़ के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह टायसन का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों मैच के बाद गले भी मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें