फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

Fri, 10 Jun 2016 04:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty images
रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा पर दो साल के प्रतिबंध लगने के बाद  टैग ह्यूअर और लक्जरी कार ब्रांड पोर्श जैसे बड़े ब्रांडों ने अपने स्पॉन्सरशिप से मारिया शारापोवा को हटा दिया है। पोर्शे ने कहा है कि उसने यह फैसला कोर्ट के निर्णय आने के बाद किया लिया है। इस निर्णय में मारिया सारापोवा ड्रग्स लेने की दोषी पाई गईं।
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

2 of 10
- फोटो : getty images
अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ ) ने रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को डोप परीक्षण में असफल पाए जाने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। शारापोवा को जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके बाद मार्च में उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। मेलडोनियम को एक जनवरी को प्रतिबंधित कर दिया गया था। उस वक्त शारापोवा ने कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से 2006 से इस पदार्थ का सेवन कर रही थीं। 
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

3 of 10
- फोटो : getty images
मारिया शरापोवा के इस बुरे दिन में भी नाइकी कंपनी शारापोवा के साथ खड़ी है। नाइके का कहना है कि आईटीएफ ने शारापोवा पर गलत प्रक्रिया को अपना कर प्रतिबंध लगाया है। शारापोवा का नाइके के साथ रिश्ता वर्षों पुराना है जब वो ग्यारह साल की थीं।

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

4 of 10
- फोटो : getty images
 पांच बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं शारापोवा ने प्रतिबंध के बाद कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। आईटीएफ  ने बयान में कहा कि 2016 डोपिंग रोधी कार्यक्रम के अनुच्छेद 8.1 के तहत नियुक्त किए गए स्वतंत्र न्यायाधिकरण ने मारिया शारापोवा को डोपिंग रोधी नियम के अनुच्छेद 2.1 का दोषी पाया है।
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

5 of 10
- फोटो : getty images
शारापोवा को इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक की रूस की टीम में शामिल किया गया था। पहले यह साफ  नहीं था कि वह ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी या नहीं।
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

6 of 10
- फोटो : getty images
-प्रतिबंध के बाद शारापोवा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि आईटीएफ  न्यायाधिकरण द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए दो साल के प्रतिबंध से यह सिद्ध होता है कि मैंने यह जानबूझ कर नहीं किया था। न्यायाधिकरण ने अपनी जांच में पाया है कि मैंने उस पदार्थ का सेवन अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए नहीं किया था। शारापोवा ने लिखा कि आपको यह जानने की जरूरत है कि आईटीएफ  ने न्यायाधिकरण से मुझे चार साल के लिए प्रतिबंधित करने को कहा था लेकिन न्यायाधिकरण ने ऐसा करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

7 of 10
- फोटो : getty images
शारापोवा ने  कहा कि मुझे फंसाने की साजिश की जा रही है। अपने फेसबुक अकाउंट पर शारापोवा ने विरोध जताते हुए लिखा कि न्यायाधिकरण ने कहा है कि मैंने जानबूझ कर डोपिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है इसलिए मैं इस दो साल के अनुचित प्रतिबंध को बर्दाश्त नहीं करूंगी। शारापोवा ने लिखा कि न्यायाधिकरण के सदस्यों को आईटीएफ  ने नियुक्त किया था और अब उन्हीं ने कहा है कि मैंने जानबूझ कर नियम नहीं तोड़े हैं। बावजूद इसके वह मुझे दो साल के लिए टेनिस से दूर रखना चाहते हैं। मैं तत्काल इस फैसले के खिलाफ  खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील करूंगी। 

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

8 of 10
- फोटो : getty images
 17 साल की उम्र में 2004 का विंबलडन खिताब जीतते हुए टेनिस जगत में छा जाने वाली शारपोवा ने 2006 में यूएस ओपन जीता और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गयीं थीं। बाद में हालांकि उनकी रैंकिंग लुढ़क गई, लेकिन फिर भी टेनिस जगत में उनकी मौजूदगी हमेशा महसूस की जाती है। फोर्ब्स के अनुसार एक समय वे दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी थीं।

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

9 of 10
- फोटो : getty images
 विम्बलडन में रोजर फेडरर और नडाल के मुकाबलों को देखने पहुंचीं शारापोवा, डेविड बेकहम के बारे में बात कर रही थीं। बेकहम, सचिन तेंडुलकर के साथ रॉयल बॉक्स में बैठकर इसी मैच का आनंद ले रहे थे। शारापोवा ने बेकहम को एक महान खिलाड़ी बताया और कहा कि वह एक ‘अतुलनीय फुटबॉल खिलाड़ी’हैं। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा, ‘सचिन तेंडुलकर भी डेविड बेकहम के समकालीन हैं, क्या आप उन्हें जानती हैं? इस सवाल के बाद शारापोवा का जवाब स्पष्ट रूप से नकारात्मक था, कौन सचिन? टेनिस स्टार का जवाब सुनकर हिंदुस्तान और दुनिया भर में बैठे सचिन के चाहने वालों के दिल उदासी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

सचिन का मजाक उड़ाने वाली शारापोवा के बैन के बाद आए बुरे दिन

10 of 10
- फोटो : getty images
 टेनिस और विज्ञापन जगत में राज करने के साथ ही शारापोवा सर्च इंजन पर भी लोकप्रिय हैं। याहू के अनुसार पिछले साल खेल से जुड़ी क्वेरीज में शारापोवा सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहीं। पिछले दिनों हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन की वेबसाइट पर भी सर्वाधिक हिट्स शारापोवा के बारे में थीं। सानिया मिर्जा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें