खेल समाचार
बेटियां लगा रहीं निशाना
स्टेडियम की दस मीटर एयर पिस्टल की शूटिंग रेंज में बेटियां निशाना साध रही हैं। बिजनौर निवासी आठ वर्षीय आशी गहलौत छोटी सी उम्र में ही डेढ़ किग्रा. की पिस्टल से निशाना लगा रही हैं। खास बात है आशी पांच किलो मी. दौड़ में भी कई बार जीत हासिल कर चुकी हैं। उनके जज्बे को देखते हुए उनके पिता और बहन भी उनके साथ मेरठ ही रह रहे हैं। छोटी बच्ची के हौसले को देखकर कोच भी हैरान हैं। गंगासागर निवासी सुमेधा, अंजना, माधवपुरम निवासी प्रतिभा चौधरी, कानपुर निवासी साक्षी शर्मा, सूरजकुंड निवासी दिव्या 10 मीटर एयर पिस्टल में निशाना साध रही हैं। मेरठ के सौरभ चौधरी की कामयाबी के बाद कई बेटियों ने पिस्टल उठा ली है।
जल्द देश के लिए खेलेंगी
लड़कियां तिरंदाजी में कई बड़ी प्रतियोगिताओं में कमाल कर चुकी हैं। खेलो इंडिया और यूनिवर्सिटी के खेलों में बेटियां निशाना साध रही हैं। जो हमारे लिये गर्व की बात है। जल्द ही ये देश के लिये भी खेलेंगी।
- पूजा, तीरंदाजी कोच
इन्होंने किया खुद को साबित
स्टेडियम की खिलाड़ी वर्षा चौधरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में जलवा दिखा चुकी हैं। शिवानी चौहान, अनुराधा शर्मा, साक्षी पटेल, विधि चौधरी, नुसरत फातिमा ने नेशनल स्तर पर मेरठ का नाम रोशन किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/