फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट दो पर जापान की कोयका ओकोमोरा ने चीन की दन नी वांग को 6-0, 6-2 से आसानी से हराया। दूसरे सत्र में इसी कोर्ट पर आस्ट्रिया की मैलेनी क्लाफनेर के खेल पर सभी की निगाहें टिकी थीं। डबल्स मुकाबले में हार चुकी क्लाफनेर वर्ष 2013 में यह सिंगल खिताब जीत चुकी हैं। 28 साल की क्लाफनेर ने दमदार सर्विस और रिटर्न के दम पर जर्मनी की नतालिया सिएडलिस्का को दूसरे सेट में टिकने ही नहीं दिया। पहले सेट में नतालिया ने क्लाफनेर को कड़ा जवाब दिया। मैच टाई ब्रेक तक पहुंच गया। ऐन वक्त पर अनुभवी क्लाफनेर ने मास्टर स्ट्रोक से यह सेट जीता। क्लाफनेर ने 7-6, 6-1 से नतालिया को हराया। कोर्ट तीन पर स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा ने भारत की जेनिफर लुइखम को 6-3, 6-3 से पराजित किया। विश्व में 1100 रैंक की खिलाड़ी लुइखम ने 397 की रैंकर टेरेजा को मैच में कड़ी टक्कर दी। एक घंटा 33 तक यह मैच खेला गया। लुइखम हार के बावजूद अपनी खेल क्षमता का ग्रास कोर्ट पर असर छोड़ गई।