पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेल विभाग ने दो दिवसीय मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 16 मंडलों से कुल 330 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ के खिलाड़ियोें का दबदबा रहा। उन्होंने 19 स्पर्धाओं में 8 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
2 of 5
मेरठ न्यूज
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने झंडा फहराकर खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, राजाराम अत्री, कपिल त्यागी, संदीप त्यागी, अलोक सिसौदिया, पवन भार्गव, सत्यप्रकाश राघव, जेपी यादव, ललित पंत, रमेश कुमार चौहान, संदीप कुमार, बृजभूषण, आलोक मानव, सुनील सिंह, वैशाली सिंह, नेहा कश्यप, समीर, योगेंद्र सिंह, सोमनाथ यादव, धर्मेंद्र सिंह, अन्नु कुमार, अंकुर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी: पुरुष वर्ग
3 of 5
मेरठ न्यूज
800 मीटर दौड़ में आजमगढ़ के सुनील कुमार राजभर प्रथम, मेरठ के अभिषेक चौधरी द्वितीय, मुरादाबाद के विकास कुमार तृतीय। 400 मीटर दौड़ में आगरा के गौरव प्रथम, मेरठ के अभिषेक द्वितीय, देवीपाटन के सतेंद्र मौर्या तृतीय। हाईजंप में आजमगढ़ के अजय सागर प्रथम, प्रयागराज के रामनिवास पांडे द्वितीय, मेरठ के अमित पंवार व अनिल कुमार यादव तृतीय। शॉटपुट में मेरठ के लकी दयान प्रथम, मेरठ के ही उदित कुमार प्रताप द्वितीय, प्रयागराज के सौरभ मिश्रा तृतीय। 110 मीटर हर्डल में चित्रकूट के सूरज प्रथम, अलीगढ़ के नीतीश कुमार द्वितीय, गोरखपुर के सोनू कुमार यादव तृतीय। 100 मीटर दौड़ में आगरा के विनोद कुमार प्रथम, मेरठ के अमित चौहान द्वितीय, आगरा के दीपक कुमार तृतीय। लंबी कूद में मुरादाबाद के मनीष प्रथम, मुरादाबाद के दारा सिंह द्वितीय, बरेली के अमित कुमार तृतीय। 1600 मीटर रिले दौड़ में आगरा प्रथम, मेरठ द्वितीय, बरेली तृतीय। डिस्कस थ्रो में मेरठ के राहुल सिंह प्रथम, मेरठ के ही रोबिन सिंह द्वितीय, प्रयागराज के सौरभ मिश्रा तृतीय। पोल वाल्ट में आजमगढ़ के सचिन कुमार प्रथम, मेरठ के रणजीत सिंह द्वितीय, बरेली के विकास तृतीय।
महिला वर्ग की विजेता
4 of 5
मेरठ न्यूज
800 मीटर दौड़ में गोरखपुर की पूनम निषाद, बनारस की ज्योति सिंह द्वितीय, मुरादाबाद की प्रिया चौधरी तृतीय। 400 मीटर दौड़ में मेरठ की नेहा प्रथम, मिर्जापुर की ममता द्वितीय, मुरादाबाद की प्रिया चौधरी तृतीय। शॉटपुट में मेरठ की विधि प्रथम, मेरठ की ईशा द्वितीय, प्रयागराज की सपना वर्मा तृतीय। 100 मीटर हर्डल में आजमगढ़ की कलावती प्रथम, प्रयागराज की सौम्या मिश्रा द्वितीय, मेरठ की सलोनी तृतीय। 100 मीटर दौड़ में मेरठ की नेहा प्रथम, बसती की शिवांगी द्वितीय, गोरखपुर की चुन्नी गुप्ता तृतीय। डिस्कस थ्रो में मेरठ की शिवानी प्रथम, मुरादाबाद की सोनिका द्वितीय, मेरठ की श्रृष्टी तृतीय। हाई जंप में मेरठ की मानसी प्रथम, मेरठ की ही तान्या त्यागी द्वितीय, अलीगढ़ की रति तृतीय। 1600 मीटर रिले दौड़ में मेरठ प्रथम, बनारस द्वितीय, बरेली तृतीय। लंबी कूद में अलीगढ़ की श्रेष चौधरी प्रथम, मुरदाबाद की सोनिया द्वितीय, मेरठ की मोनिका तृतीय।
गोरखपुर के कुशीनगर में में स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। सिवाया के विजन विद्यापीठ स्पोर्ट्स एकेडमी के हॉकी कोच जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिवाया गांव निवासी 15 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी निशु विहान खेलेगी। इससे पहले निशु ने जनपद, मंडल, राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान और निर्देशिका पूजा विहान ने खिलाड़ी को बधाई देकर मनोबल बढ़ाया।