हॉकी खेल
- फोटो : अमर उजाला
लड़कों के साथ मैच में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रविवार को मैदान पर लड़के व लड़कियों के बीच हॉकी मुकाबला हुआ। जिसमें बेटियों ने शानदार खेल दिखाया। हॉकी कोच प्रदीप चिन्योटी ने बताया सप्ताह में शनिवार और रविवार को लड़के व लड़कियों का मैच कराया जाता है। जिससे दोनों के अंदर प्रतिभा में निखार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हॉकी वर्ल्डकप में भारतीय टीम के खेल पर भी शहर के खिलाड़ियों की पूरी नजर है। भारतीय टीम के जबरदस्त प्रदर्शन से शहर के इन युवा खिलाड़ियों में उत्साह और बढ़ रहा है। युवा धनराज पिल्लई, एमपी सिंह, मो. शाहिद, रोमियो जेम्स, सरदार सिंह, संदीप सिंह, मेरठ की वंदना कटारिया, जसप्रीत कौर सहित कई बड़े खिलाड़ियों को अपना आईडल मानते हैं। सभी युवा खिलाड़ियों को पूरा यकीन है भारत हॉकी वर्ल्डकप जीतेगा।