मुजफ्फरनगर न्यूज
सर्विस और शानदार रिटर्न के दम पर चीन की दन नी वांग और इंडोनेशिया की अल्दिला नेे एक घंटा 22 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-5 से क्लाफनेर और कैरिन की जोड़ी पराजित कर दिया। इससे पूर्व, डबल्स के पहले मैच में सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक और स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा ने भारत की प्रेरणा भांबरी और ऋषिका सुनकारा को 6-2, 6-4 से हराकर शानदार जीत पाई। यह मैच केवल 54 मिनट ही चल पाया। कोर्ट तीन पर रशिया की अन्ना मखोरकीना और भारत की नताशा पलाहा ने भी आसानी से अपना मैच जीत लिया। इस जोड़ी ने भारत की अविका सगवाल और आयुषी तंवर को 6-1, 6-0 से हराया।