फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: श्रीवली और ऋषिका ने कड़े संघर्ष में जीते मैच

Sat, 10 Nov 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में हुए क्वालीफाइंग राउंड के सात मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। ग्रास कोर्ट पर खेले गए कांटे के मुकाबले में श्रीवली रिश्मिका ने श्रव्य शिवानी को  7-5, 6-2 के अंतर से हराया। ऋषिका सनकारा ने आयुषी तंवर पर कड़े संघर्ष के बाद 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। यह मैच एक घंटा 36 मिनट तक खेला गया।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कोर्ट रोड स्थित सर्विस क्लब पर 25 हजार डॉलर की भावना स्वरूप आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड मैचों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। मौसम में सुबह हल्की ठंडक और धीमी हवा का असर रहा। पहले चक्र में ग्रास कोर्ट नंबर एक, दो एवं तीन पर मैच प्रारंभ हुए। सभी मैच भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहला मुकाबला अविका सगवाल और लीरा राजू के बीच हुआ, 51 मिनट तक चले मैच में अविका ने 6-0, 6-2 से बेहतरीन जीत पाई। दूसरे मैच में दीक्षा मनु प्रसाद के सामने प्रीति उज्जैनी को रिटायर्ट हर्ट होना पड़ा। दीक्षा पहला राउंड 6-1 से जीत चुकी थी।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीसरे मैच में सोहा सिद्दीकी ने शैफाली अरोरा को 6-2, 6-1 से आसानी से हरा दिया। दूसरे चक्र में दोपहर बारह बजे से खेले गए मैचों में कोर्ट एक पर श्रीवली रिश्मिका और श्रव्य शिवानी के बीच मैच में कड़ा संघर्ष देखा गया। श्रीवली ने 7-5, 6-2 से विजय हासिल की। कोर्ट दो पर ऋषिका सनकारा ने आयुषी तंवर पर अपने शानदार खेल से हार को मजबूर कर दिया। एक घंटा 36 मिनट तक चले मैच में ऋषिका ने यह जीत 7-5, 6-4 से दर्ज की। कोर्ट तीन पर मान्या विश्वनाथ ने आरती मुनियन को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। पहले दिन का अंतिम मैच प्रत्यूषा राचापुडी ने सौम्या विग को 6-1, 6-2 से हराया। मैच रैफरी पुनीत गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि क्वालीफाइंग राउंड के आठ मैच रविवार को खेले जाएंगे। सुबह ग्यारह बजे से मैच प्रारंभ होंगे। क्वालीफाइंग राउंड के प्रदर्शन के आधार पर मुख्य ड्रा के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चार खिलाड़ियों को वाईल्ड कार्ड से सीधे एंट्री मिलेगी। आईटीएफ लंदन ने मुख्य ड्रा में शामिल होने वाली 20 खिलाड़ियों की सूची अलग से जारी की है। 12 नवंबर को आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें