फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में आसमान छू रहे मेरठ के इश्मीत सिंह, नेशनल स्तर पर झटक चुके हैं कई पदक

Thu, 01 Nov 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
इश्मीत सिंह
दीवान पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र इश्मीत सिंह ने बॉक्सिंग को जिले में नई पहचान दी है। जहां युवा क्रिकेट, शूटिंग, फुटबाल जैसे खेलों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। वहीं 17 वर्षीय इश्मीत ने बॉक्सिंग खेल में स्टेट स्तर पर चार साल लगातार गोल्ड मेडल जीता है। जबकि नेशनल स्तर पर पांच से ज्यादा मेडल पाकर जिले का नाम रोशन किया हैं। इश्मीत 75 किग्रा भार वर्ग के शानदार मुक्केबाज बन गये हैं। देखें कैसा है उनका ये सफर:-
विज्ञापन

रिपेयरिंग सेंटर चलाते हैं इश्मीत के पिता

2 of 5
इश्मीत सिंह
मेरठ में रुड़की रोड़ स्थित आनंद निकेतन निवासी इश्मीत के पिता गुरविंद्र सिंह एसी रिपेयरिंग सेंटर चलाते हैं। इश्मीत की मां लीना कौर व पिता गुरविंद्र दोनों की खेलों में रुचि है। गुरविंद्र सिंह डिस्कस और जेवलिन थ्रो में नेशनल स्तर पर पदक जीते हैं। गुरविंद्र ने बताया कि इश्मीत के कुछ दोस्त बॉक्सर थे, जब वह 14 साल का था तो वह उनके साथ सुबह के समय दौड़ लगाने जाता था। बस दोस्तों को देखकर इश्मीत के मन में भी बॉक्सर बनने का जुनून पैदा हो गया।। शुरुआत में ही इश्मीत ने गाजियाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। जिसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीन सालों में इश्मीत के बॉक्सिंग में प्रदर्शन को लेकर परिवार के लोग संतुष्ट हैं। 
 
विज्ञापन

देश के लिए खेलने को बेकरार

3 of 5
इश्मीत सिंह
उन्होंने बताया कि इश्मीत दो साल पहले कैंट स्थित हीरा बाक्सिंग एकेडमी से स्टेडियम आ गया। एकेडमी के कोच हनी के बाद स्टेडियम कोच भुपेंद्र यादव ने इश्मीत की प्रतिभा को निखारा। इश्मीत ने स्कूल स्तर से लेकर जिला, स्टेट व नेशनल स्तर पर 75 किग्रा भार वर्ग में 10 से ज्यादा अहम पदक अपने नाम कर लिये हैं। कोच भुपेंद्र यादव इश्मीत के अंदर भविष्य का बड़ा बॉक्सर देख रहे हैं।

 

खेल के साथ पढ़ाई पर पूरा फोकस

4 of 5
इश्मीत सिंह
बॉक्सिंग के साथ साथ इश्मीत का पढ़ाई पर भी पूरा फोकस है। इसके साथ ही उन्होंने अपने शरीर पर विशेष ध्यान दिया है। जिसके लिये वो स्पेशल डायट लेते हैं। फास्ट फूड और बाहर के खाने से बचते हैं। इश्मीत सिंह कजाकिस्तान के बॉक्सर ट्रिपल-जी को अपना आईडल मानते हैं। उनको पूरा यकीन है वो एक दिन भारतीय बॉक्सर के रुप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इश्मीत वर्तमान में औरंगाबाद में इंडिया कैंप में अभ्यास कर रहे हैें। जहां से वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने को बेताब हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इश्मीत की उपलब्धियां 

5 of 5
मेरठ न्यूज
2014 - जिला स्तर पर गोल्ड।
2014 - 2018 तक स्टेट चैंपियन। 
2016 - सीबीएसई नेशनल में गोल्ड मेडल। 
2017 - स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया में गोल्ड।  
2017 - ओपन यूथ स्टेट नेशनल गेम्स में सिल्वर ।
2018 - अंडर-19 जोन में गोल्ड मेडल। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें