फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में थाईलैंड ने इंडोनेशिया को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

Fri, 28 Sep 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मैच में थाईलैंड ने इंडोनेशिया को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर खेले गए एकतरफा फाइनल मुकाबले में थाईलैंड ने इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया। 

चैंपियनशिप में इंडोनेशिया की टीम फर्स्ट रनर अप रही। थाईलैंड की ओर से फादुनाकीयाथ ने मैच के शुरुआती पांचवें मिनट में ही पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच के 90वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर दिया। थाना इकारी की ओर से 20वें मिनट में अपनी टीम के लिए एक गोल किया। 

मैच के असेसर रेफरी केके पाण्डेय रहे। नेपाल के रसवन कुमार तमांग, जमालउद्दीन, श्रीलंका के मोहम्मद दिलशान, शशि मोहन मिश्रा, जुगेंद्र सिंह और संजय पाल ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. राजेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान राजेंद्र यादव, जयवर्धन नरायच, डॉ. अनिल वशिष्ठ, संजय गौतम, दिनेश सिंह, कन्हैया गुर्जर, दिनेश सिंह, बिल्लू चौहान आदि उपस्थित रहे। 

दक्षिण कोरिया ने मलेशिया को हराया

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज पर खेले गए चैंपियनशिप में तीसरे और चौथे स्थान के लिए दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दक्षिण कोरिया ने मलेशिया को 1-0 से हराया। 

मैच के रेफरी थाईलैंड के संपूर्णन सोमल, श्यामसुंदर साहा, मेहरुद्दीन और नजीर सिद्दकी रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि के शारीरिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन

भारत ने नेपाल को मात दी

3 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तान कॉलेज पर पांचवें और छठवें स्थान के लिए भारत और नेपाल के मध्य मैच खेला गया। इस मैच का फैसला पेनल्टी शूट के आधार पर हुआ। अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। पेनल्टी शूट में भारत ने नेपाल को 4-3 से हराकर मैच जीत लिया। 

भारत की ओर से चाकचुअक पाउगिन्मुअन, लोईटोगबम टाईसन सिंह, सोरोखाइबन कफोई सिंह और शगोलशेम माइकल ने गोल दागे। नेपाल की ओर से रणदीप, अनिल महाराजन और नवीन गुरंग ने गोल किए। मुख्य अतिथि के रूप में होली पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय तौमर ने शिरकत की। 

चीन ने श्रीलंका को दी शिकस्त

4 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
चीन और श्रीलंका के बीच सातवें और आठवें स्थान के लिए हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज पर मुकाबला हुआ। इस मैच में चीन ने श्रीलंका को 1-0 से हराया।चीन की ओर से ली मैंगयोम ने 58वें मिनेट में गोल किया। मैच के रेफरी नवीन नाईक, नौशाद, मुनब्बर अली और सत्यदर्शन थे। 

मैच के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. राजीव उपाध्याय, शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कहरवार, बिल्लू चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे फुटबॉल प्रेमी

5 of 6
बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे फुटबॉल प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपिनयशिप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर काफी समय बाद खेल प्रशंसकों की भीड़ दिखाई दी। फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले ही खेल प्रशंसकों ने मैदान पर पहुंचना शुरू कर दिया।

खेल शुरू होने तक आधे से अधिक मैदान भर चुका था। खासतौर से युवाओं में फुटबॉल मैच देखने के लिए खास उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में इन पायदानों में रहीं टीमें

6 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में जीत का जश्न। - फोटो : अमर उजाला
1. थाईलैंड 2. इंडोनेशिया 3. दक्षिण कोरिया 4. मलेशिया 5. भारत 6. नेपाल 7. चीन 8. श्रीलंका 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें