फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती और धमाल के साथ संपन्न हुई हॉकी चैंपियनशिप, देखें समापन समारोह की उम्दा तस्वीरें

Tue, 16 Oct 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप (अंडर-17-19) का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं ने खूब मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आगे देखिए इस रंगारंग कार्यक्रम की कुछ झलकियां:-
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में डीएवी सेंटेनरी के छात्र-छात्राओं ने योगा का प्रदर्शन कर स्वस्थ शरीर का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. अल्पना शर्मा, डा. विनीत त्यागी, डा. मंजु तिवारी, आकाश शर्मा के अलावा पूर्व उप-क्रीड़ा अधिकारी सतीश पंडित, क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री कपिल त्यागी, श्वेता, स्टेडियम के उप-क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी व भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चे को खेलों में प्रतिभाग कराएं। खेल अनुशासन सिखाता है। समापन समारोह में अलग-अलग स्कूलों छात्र व छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए।


 

4 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालक वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल (गाजियाबाद) प्रथम, ऑक ग्रोव स्कूल द्वितीय, विद्या मंदिर स्कूल (गाजियाबाद) तीसरे और डीएवी (मेरठ) चौथे स्थान पर रहे। अंडर-19 में पहला स्थान कान्वेंट ऑफ गगन भारती (दिल्ली) ने प्राप्त किया।

 
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गुरुकुल द स्कूल (गाजियाबाद) दूसरे, श्रीराम विद्या मंदिर स्कूल (हरिद्वार) तीसरे और द आर्मी पब्लिक स्कूल (दिल्ली) चौथे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में जनरल राज स्कूल (दिल्ली) प्रथम, सेंट पॉल स्कूल (रामपुर) द्वितीय, सचदेवा पब्लिक स्कूल (दिल्ली) तृतीय और जेकेजी इंटरनेशनल (गाजियाबाद) चौथे स्थान पर रही।


 
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में श्रीराम विद्या मंदिर स्कूल (हरिद्वार), डीएमए स्कूल (रामपुर) और सेंट मैरी स्कूल (रामपुर) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।  
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। 

8 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्डी देवेश चौहान ने खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ाई हो या फिर खेल, शत प्रतिशत प्रदर्शन ही सफलता दिलाएगा। इंडिया खेलना कठिन नहीं है। मगर उसे मेंटेन रखना कठिन है।
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
गेस्ट ऑफ ऑनर रहे पूर्व ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी देवेश सिंह चौहान के साथ  इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के जेएन त्यागी ने भी मैदान पर पहुंचकर टीमों का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें