फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए 'गोल्ड' जीतने वाली विनेश फोगाट को सास देंगी खास तोहफा, रिसेप्शन में दिखेंगे कई VIP

Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
vinesh phogat
देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगाट को ससुराल में उनकी सास बेहद खास तोहफा देने जा रही हैं। वहीं रिसेप्शन में कई वीआईपी मेहमान दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
vinesh phogat
दरअसल, शादी के बाद विनेश फोगाट के गले में ससुराल से चार तोले सोने का ‘हार’ डलेगा। नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए विनेश की ससुराल बख्ता खेड़ा गांव में तैयारियां जोरों से चल रही है। सोमवीर-विनेश की शादी के रिसेप्शन को भव्य बनाने के लिए दूध और देशी घी से बनी सात तरह की मिठाइयां मेहमानों को परोसी जाएंगी। इसके लिए 25 हलवाई रात-दिन लगे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
vinesh phogat, Somveer Rathi
जानकारी के लिए बता दें विनेश 13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधकर बख्ता खेड़ा गांव में अपनी सुसराल पहुंचेगी। 14 दिसंबर को प्रीतभोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गांव में पूरे जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। समारोह में मेहमानों को कई तरह के पकवान परोसे जाएंगे। इनमें देशी घी और दूध से बनी सात प्रकार की मिठाइयों का इंतजाम किया गया है। इसके लिए चार दिन से 25 हलवाई सोमवीर के घर पर लगे हुए हैं।

4 of 6
विनेश फोगाट
सोमवीर के पिता राजपाल राठी ने बताया कि दुल्हन के स्वागत के लिए पूरा गांव पलके बिछाए हुए है। गांव के हर चौराहे पर स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं। पूरे गांव में विनेश के स्वागत के लिए लोगों में जोश है। इस समारोह में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गांव के सरपंच दीदार सिंह ने बताया कि रिसेप्शन के लिए दो एकड़ में टेंट लगाया गया है। इसके लिए करीब 10 एकड़ में गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
विनेश फोगाट
सोमवीर और विनेश फोगाट जैसे ही गांव में पहुंचेंगे ग्राम पंचायत गांव में पौधरोपण करके उनका स्वागत करेगी। वहीं सोमवीर के मां सरोज देवी के अनुसार उनकी बेटी नहीं है। ऐसे में विनेश उन्हें बहू के रूप में बेटी ही मिलेगी। सरोज देवी के अनुसार विनेश का स्वागत चार तोले सोने के हार से किया जाएगा। हार विनेश को भी दिखाया गया है, जो उसने काफी पसंद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनेश फोगाट
शादी में जुटेंगे कई राजनेता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
सोमवीर के पिता राजपाल राठी ने बताया कि 14 तारीख के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री बिरेंद्र सिंह, जननायक जनता दल से सांसद दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, कांग्रेस से रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भाजपा से खेल मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, नायब सैनी, सांसद धर्मबीर, जयबीर बाल्मीकि सहित काफी गणमान्य नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। नेताओं ने कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया है। वहीं सोमवीर के अनुसार शादी में पहलवान योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार, साक्षी मलिक, सत्यव्रत, मौसम, बृजभूषण व शरण सिंह को निमंत्रण दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें