दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की तरह ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपने प्यार का इजहार खुलेआम किया था। बर्थडे के दिन एयरपोर्ट पर अपने हमसफर को सगाई की अंगूठी पहनाई थी, जानिए रेसलर के दूल्हे के बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 5
vinesh phogat, Somveer Rathi
विनेश फोगाट, बड़ी बहन गीता फोगाट की तरह एक पहलवान को अपना हमसफर बनाने जा रही हैं। इनके होने वाले पति का नाम है सोमवीर राठी। वे जींद जिले के अपने गांव बखता खेड़ा के रहने वाले हैं और इस समय रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
3 of 5
vinesh phogat and somveer rathi
सोमवीर राठी ने कुश्ती की शुरूआत सोनीपत के खरखौदा में नर्सरी से की थी। उसके बाद वह नेशनल स्तर तक पहुंचे और नेशनल में कांस्य पदक जीता। उसके बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी। विनेश फोगाट भी रेलवे में ही नौकरी करती हैं।
4 of 5
vinesh phogat
विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स के दौरान इंस्टाग्राम पर अपना और सोमवीर राठी का फोटो शेयर करके जीवनसाथी चुनने का एलान किया था। एशियन गेम्स से लौटते ही एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने विनेश फौगाट को सगाई की अंगूठी पहनाई थी।
हवाई अड्डे के बाहर विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई थी। समारोह में विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे। इस मौके पर विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने बताया था कि सभी ने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किया।