ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवीर राठी के साथ अपने प्यार का इजहार सरेआम किया था, वो भी सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड करके। पढ़ें इनकी रोमांटिक लव स्टोरी।
विज्ञापन
2 of 6
vinesh phogat and somveer rathi
एशियन गेम्स 2018 में मेडल जीतने के बाद जब विनेश वतन लौटी तो उससे कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके पहलवान रह चुके सोमवीर राठी को हमसफर बनाने का एलान किया। विनेश ने एशियन गेम्स से लौटते ही एयरपोर्ट पर ही सोमवीर राठी से सगाई भी कर ली थी।
विज्ञापन
3 of 6
vinesh phogat, Somveer Rathi
पहलवान विनेश फोगाट ने 23 अगस्त 2018 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहलवान सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ विनेश ने पोस्ट लिखी- ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा बड़ा निर्णय है। मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।
4 of 6
vinesh phogat
विनेश ने बताया कि रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पहलवान होने के नाते वह उसे पहले से जानती ही है। मुलाकातों का सिलसिला रेलवे में नौकरी के दौरान शुरू हुआ। मिलते जुलते हम दोनों ने एक दूसरे को जाना, समझा और अब शादी करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
5 of 6
विनेश फोगाट
सोमवीर भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपने गांव बख्ता खेड़ा में ही की है। फिलहाल सोमवीर रेलवे में टीटीई के पद पर जयपुर जोन में तैनात हैं। सोमवीर के पिता राजपाल राठी सेना से रिटायर्ड हैं और वह गांव के सरपंच रह चुके हैं। वहीं सोमवीर की मां गृहणी हैं।
विनेश, पहलवान गीता फोगाट की चचेरी बहन और महावीर फोगाट की भतीजी हैं। विनेश फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत है। रियो ओलंपिक 2016 में मुकाबले के दौरान विनेश को चोट लग गई थी। उसके दो साल बाद विनेश ने जोरदार वापसी की और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया।