फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए टीम इंडिया की 'रन मशीन' से, फाइनल में हुई थी चूक...पर अब वर्ल्ड कप में बनी कैप्टन

Wed, 28 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
हरमनप्रीत कौर
टीम इंडिया की 'रन मशीन' से मिलिए, जिनसे वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में एक चूक हो गई थी, उसके बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कैप्टन बनाया गया है, क्योंकि...
विज्ञापन

2 of 5
Harmanpreet Kaur
उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आईसीसी महिला विश्व 20-20 टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। टोटल 12 सदस्यों की विश्व टीम चुनी गई है, जिसमें से तीन भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया है। हम बात कर रहे हैं, इन तीन खिलाड़ियों में से एक अर्जुन अवार्डी हरमनप्रीत कौर की। टीम में इनके अलावा स्मृति मंधाना और लैग स्पिनर पूनम यादव को भी लिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
हरमनप्रीत कौर
दुबई में आईसीसी की चुनाव कमेटी की ओर से खेल प्रदर्शन के आधार पर टीम को चुना गया है। उप विजेता इंग्लैंड ओर सेमीफाइनल भारत से 3-3 खिलाड़ी, विजेता आस्ट्रेलिया से 2 खिलाड़ी और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ओर वेस्ट इंडीज की 1-1 खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। जबकि बांग्लादेश की खिलाड़ी को टीम में 12वां खिलाड़ी के तौर पर लिया गया है। वहीं हरमनप्रीत की इस कामयाबी से परिवार ने खुशी का माहौल है।

 

4 of 5
हरमनप्रीत कौर
तूफानी बल्लेबाज अर्जुन अवार्डी हरमनप्रीत कौर के पिता हरमंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि बेटी हरमनप्रीत का विश्व कप्तानी हासिल करना पर मोगा के लिए फक्र की बात है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च 1989 को मोगा में हरमनप्रीत का जन्म हुआ था। उसने अपनी प्राथमिक शिक्षा भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और दसवीं की परीक्षा यहां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पास की। वह दसवीं की पढ़ाई के दौरान लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमनप्रीत कौर
जिले के गांव दारापुर स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के चेयरमैन कमलदीश सिंह सोढी ने हरमनप्रीत का जज्बा देखकर उसको अपने स्कूल में ग्यारहवीं में दाखिला दिया। इस स्कूल के कोच यादविंदर सिंह सोढी ने हरमनप्रीत कौर को तराश कर हीरा बना दिया। हरमनप्रीत कौर तब सुर्खियों में आई, जब उन्होंने वर्ल्ड कप 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें