जॉर्डन के अमान सिटी में छह से 11 अप्रैल तक होने वाले ओपेन अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट (व्हील चेयर कैटेगरी) में कानपुर के दिव्यांग अमरेश कुमार सिंह का चयन हुआ है। अमरेश कानपुर के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय टीम में चुना गया है। अमरेश का चयन मार्च 2018 में इंदौर में हुई नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें अमरेश ने टॉप-6 में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
2 of 7
अमरेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गुजैनी निवासी 35 वर्षीय अमरेश कुमार जॉर्डन में व्हील चेयर वर्ग में भारतीय टीम की तरफ से खेलेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अमरेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा परिषद स्कूल में हेड मास्टर हैं। अमरेश के चयन पर शहर के टीटी खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
3 of 7
अमरेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमरेश कुमार बैडमिंटन और शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन टेबल टेनिस से उनका खासा लगाव रहा। यही वजह रही कि दो साल पहले हादसे में पैर गवांने के बाद उन्होंने बचपन के अपने इस शौक को छोड़ा नहीं। व्हील चेयर पर अभ्यास किया और अब इसी वर्ग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने जा रहे हैं।
4 of 7
अमरेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमरेश 25 फरवरी 2017 को बच्चों को पढ़ाकर स्कूल से घर जा रहे थे। बिधनू के मंझावन गांव के पास बस टक्कर मारने के बाद उनका पैर कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे के बाद सभी ने सोचा कि अब अमरेश टेबल टेनिस नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अमरेश के मन में कुछ और ही चल रहा था। करीब एक साल के आराम के बाद उन्होंने व्हील चेयर पर टेबल टेनिस का अभ्यास शुरू किया। 2018 मार्च में इंदौर में हुई नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मैच का टिकट पा लिया।
विज्ञापन
5 of 7
अमरेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग युवाओं को दिया संदेश
दिव्यांग युवाओं को उन्होंने संदेश दिया कि इसे कमजोरी न मानें। इससे उबरकर मंजिल को पाने के लिए कड़ा अभ्यास करें, ताकि लोग विकलांगता पर ध्यान न देकर आपकी प्रतिभा को देखें। जब आप परेशानियों से लड़कर आगे बढ़ेंगे तो मंजिल आपको नजदीक दिखने लगेगी।
विज्ञापन
6 of 7
अमरेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राम नाईक ने किया था सम्मानित
अमरेश ने 2004 में बीपीएड की परीक्षा उत्तीर्ण कर कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर उन्हें आरएसएस के तत्कालीन सह संचालक रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था। जनवरी 2019 में लखनऊ स्थित राज भवन में राज्यपाल रामनाईक ने भी उन्हें सम्मानित किया था। हाल में ग्रीनपार्क में हुए सम्मान समारोह में शहर के सांसद मुरली मनोहर जोशी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
ऐसा रहा सफर
- 1997-99 तक स्कूल स्टेट में प्रथम स्थान रहा।
- 1997-2001 तक ओपेन स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान रहा।
- 2001-05 तक इंटर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान रहा।
- 2004 बीपीएड में कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पाया।
- 2008 मेरठ में हुई स्टेट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- 2009 आगरा में हुई स्टेट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- 2018 चड़ीगढ़ में हुई नेशनल ओपेन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता।
- 2018 इंदौर में हुई नेशनल टूर्नामेंट में टॉप 6 में जगह बनाई।