ब्रिटेन में किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की यह सीक्रेट डेट नाइट भले ही सार्वजनिक तौर पर कन्फर्म न हुई हो, लेकिन जिस तरह से प्राइवेसी, सुरक्षा और गोपनीयता बरती गई, उसने डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी है। अब देखना होगा कि यह मुलाकात सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहती है या आने वाले समय में दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : ANI/Instagram
हॉलीवुड रियलिटी स्टार किम कर्दाशियन और सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को लेकर एक बार फिर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में ब्रिटेन में एक बेहद निजी और लग्जरी वीकेंड साथ बिताया। इस कथित सीक्रेट डेट ने सेलिब्रिटी वर्ल्ड में हलचल मचा दी है, क्योंकि दोनों ने पूरी कोशिश की कि यह मुलाकात सार्वजनिक न हो।
विज्ञापन
2 of 6
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : ANI/Instagram
कहां और कैसे हुई मुलाकात?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम और लुईस इंग्लैंड के कोट्सवोल्ड्स इलाके में स्थित बेहद एक्सक्लूसिव रिट्रीट एस्टेल मैनर में रुके थे। यह जगह अपनी लग्जरी, प्राइवेसी और हाई-प्रोफाइल मेहमानों के लिए जानी जाती है। 'द सन' की रिपोर्ट में बताया गया है कि किम कर्दाशियन लॉस एंजेलिस से प्राइवेट जेट के जरिए वहां पहुंचीं, जबकि लुईस हैमिल्टन लंदन से हेलीकॉप्टर से आए। दोनों ने जानबूझकर अलग-अलग समय पर पहुंचने की योजना बनाई, ताकि किसी का ध्यान न जाए।
विज्ञापन
3 of 6
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : ANI/Instagram
सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा इंतजाम
रिपोर्ट के मुताबिक, किम का आगमन बेहद सादगी भरा रखा गया। उन्हें सीधे कमरे में ले जाया गया और साथ में केवल दो बॉडीगार्ड थे। लगभग एक घंटे बाद लुईस हैमिल्टन पहुंचे। पूरे प्रवास के दौरान सुरक्षा बेहद कड़ी रही और उनके कमरे के बाहर गार्ड तैनात रहे, ताकि किसी तरह की दखलअंदाजी न हो।
4 of 6
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : ANI/Instagram
लग्जरी डेट और प्राइवेट डिनर
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने कपल मसाज बुक करवाई और मैनर के स्पा और पूल का इस्तेमाल पूरी तरह निजी तौर पर किया। शाम को उन्होंने एक प्राइवेट रूम में डिनर किया, जिससे बाकी मेहमानों से सामना न हो। इस बारे में एक सूत्र ने कहा, 'एस्टेल मैनर डेट के लिए बेहद शानदार, ग्लैमरस और पूरी तरह डिस्क्रीट जगह है।'
विज्ञापन
5 of 6
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : ANI/Instagram
सोशल मीडिया से दूरी, अफवाहें और तेज
दिलचस्प बात यह रही कि किम और लुईस दोनों ने इस ट्रिप से जुड़ी कोई भी तस्वीर या अपडेट सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया। अगली सुबह लुईस को जिम में वर्कआउट करते और एस्टेट में टहलते देखा गया। बाद में दोनों एक साथ चेकआउट करते नजर आए।
पहले भी जुड़ चुके हैं नाम
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन एक-दूसरे को सामाजिक तौर पर कई वर्षों से जानते हैं। किम इससे पहले कॉमेडियन पीट डेविडसन को डेट कर चुकी हैं, जबकि लुईस हैमिल्टन का नाम कभी किम की बहन केंडल जेनर से भी जोड़ा गया था। इसके अलावा उनका लंबे समय तक सिंगर निकोल शेर्जिंगर के साथ रिश्ता रहा।