निकोला पेल्ट्ज को हर महीने नौ करोड़ रुपये मिलने की खबरें बेकहम परिवार विवाद के बीच सामने आई हैं, लेकिन इन्हें विश्वसनीय सूत्रों ने अफवाह बताया है। जहां एक ओर आर्थिक दावों को लेकर भ्रम बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर ब्रुकलिन और निकोला अपने रिश्ते को लेकर स्पष्ट और आत्मविश्वासी नजर आ रहे हैं। बेकहम परिवार की चुप्पी और सार्वजनिक उपस्थिति ने इस विवाद को और जटिल बना दिया है।
विज्ञापन
1 of 10
ब्रुकलिन बेकहम और निकोला पेल्ट्ज
- फोटो : Instagram
पिछले कुछ दिनों से बेकहम परिवार काफी चर्चा में है। इंग्लैंड के महान फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन के अपने माता-पिता को लेकर खुलासे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। ब्रुकलिन ने अपने पिता डेविड बेकहम और मां विक्टोरिया बेकहम पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। अब इन विवादों के बीच ब्रुकलिन की पत्नी और बेकहम परिवार की बहू निकोला पेल्ट्ज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार निकोला सास विक्टोरिया से विवादों के लिए नहीं, बल्कि अपनी आर्थिक स्वतंत्रता की वजह से सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
2 of 10
निकोला और उनके पिता...साथ में ब्रुकलिन
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि निकोला पेल्ट्ज को उनके अरबपति पिता नेल्सन पेल्ट्ज हर महीने लगभग 10 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ रुपये) पॉकेट मनी के तौर पर देते हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
निकोला और ब्रुकलिन
- फोटो : Instagram
पॉडकास्ट में उठा 'मंथली अलाउंस' का मुद्दा
यह दावा ब्रिटेन की जानी-मानी पत्रकार मरीना हाइड द्वारा 'द रेस्ट इड एंटरटेनमेंट' पॉडकास्ट में की गई टिप्पणी के बाद चर्चा में आया। मरीना हाइड ने कहा,
'मेरी जानकारी के मुताबिक, बेकहम परिवार ब्रुकलिन को अच्छी-खासी आर्थिक मदद करता है, लेकिन वह जरूरत से ज्यादा नहीं है। उनकी एक हद तक यह चाहत है कि ब्रुकलिन अपने पैरों पर खुद खड़ा हो और आत्मनिर्भर बने।' इसी बातचीत के दौरान हाइड ने नेल्सन पेल्ट्ज से जुड़ा एक कथित बयान भी साझा किया, जिसने विवाद को और हवा दे दी।
4 of 10
ब्रुकलिन और निकोला
- फोटो : Instagram
क्या निकोला को सच में हर महीने नौ करोड़ रुपये मिलते हैं?
मरीना हाइड ने दावा किया कि, संभव है कि नेल्सन पेल्ट्ज इस बात से इनकार करें, लेकिन मैंने सुना है कि उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी बेटी को हर महीने एक मिलियन डॉलर का भत्ता देता हूं।' इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई कि क्या निकोला पेल्ट्ज वास्तव में इतनी बड़ी रकम हर महीने अपने पिता से प्राप्त करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेल्सन पेल्ट्ज की कुल संपत्ति लगभग 1.6 बिलियन डॉलर यानी लगभग 14,721 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जबकि डेविड और विक्टोरिया बेकहम की संयुक्त संपत्ति करीब 680 मिलियन डॉलर यानी लगभग 5,520 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
5 of 10
निकोला और ब्रुकलिन
- फोटो : Instagram
पेज-सिक्स ने अफवाहों को बताया झूठ
हालांकि, इस पूरे दावे को 'पेज सिक्स' एक सूत्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। पेज सिक्स से बातचीत में पेल्ट्ज परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, 'यह दावा 100 प्रतिशत गलत है। जिस कथन का हवाला दिया जा रहा है, उसका कोई स्रोत नहीं है क्योंकि यह सच नहीं है। यह पूरी तरह से हवा में गढ़ी गई अफवाह है।' सूत्र के मुताबिक, निकोला पेल्ट्ज को किसी तरह की मंथली अलाउंस नहीं दी जाती और यह खबर केवल पारिवारिक विवाद को सनसनीखेज बनाने के लिए फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
6 of 10
निकोला और ब्रुकलिन
- फोटो : Instagram
तनाव के बावजूद सोशल मीडिया पर प्यार
बेकहम परिवार में तनाव की खबरों के बीच ब्रुकलिन और निकोला सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल साझा करते नजर आ रहे हैं। 27 जनवरी को ब्रुकलिन ने दोनों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके बैकग्राउंड में एरिक क्लैप्टन का गाना 'वंडरफुल टुनाइट' बज रहा था।
विज्ञापन
7 of 10
बेकहम परिवार
- फोटो : Instagram
बेकहम परिवार की सार्वजनिक मौजूदगी
इस बीच, कथित मतभेदों की खबरों के बाद बेकहम परिवार पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आया। पेरिस फैशन वीक के दौरान फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय ने विक्टोरिया बेकहम को सम्मानित किया। इस मौके पर डेविड बेकहम अपने बच्चों रोमियो, क्रूज़ और हार्पर के साथ मौजूद रहे, जिसे परिवार की ओर से एकजुटता का संकेत माना जा रहा है। बेकहम के बेटों के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड भी मौजूद रहीं।
8 of 10
निकोला पेल्ट्ज
- फोटो : Instagram
हॉलीवुड की दुनिया की जाना-पहचाना चेहरा हैं निकोला
31 साल की निकोला पेल्ट्ज हॉलीवुड की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी पहचान एक अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक के रूप में होती है।
इंस्टाग्राम पर भी वह अपने आप को इसी पहचान से पेश करती हैं। वह 'ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन' (2014) और हुलु की ड्रामा सीरीज 'व्हेन द स्ट्रीट लाइट्स गो ऑन' (2017) में नजर आ चुकी हैं।
वह अमीर और प्रभावशाली औद्योगिक कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पिता नेल्सन पेल्ट्ज बड़े निवेशक और उद्योगपति हैं, जो हेन्ज समेत कई वैश्विक कंपनियों से जुड़े रहे हैं।
उनकी मां क्लॉडिया पूर्व मॉडल रही हैं। निकोला आठ भाई-बहनों के बड़े संयुक्त परिवार में न्यूयॉर्क में ही पली-बढ़ीं। नेल्सन और क्लॉडिया पिछले 40 साल से साथ रह रहे हैं।
9 of 10
निकोला और ब्रुकलिन
- फोटो : Instagram
कैसे हुई थी निकोला और ब्रुकलिन की मुलाकात?
निकोला ने अपने एक्टिंग/मॉडलिंग करियर के साथ-साथ पशुओं को गोद लेने और फॉस्टर करने के लिए भी अभियान चलाए, जिसके लिए उन्हें सम्मान भी मिला, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चर्चा 2022 में हुई जब उन्होंने ब्रुकलिन बेकहम से शादी की। ब्रुकलिन और निकोला की मुलाकात कहोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में हुई और फिर हैलोवीन पार्टी के बाद दोनों करीब आए। इसके बाद दोनों की शादी एक भव्य आयोजन में हुई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शादी के बाद से ही निकोला को बेकहम परिवार के साथ जुड़ी मीडिया स्पॉटलाइट मिलनी शुरू हो गई।
ब्रुकलिन-पेल्ट्ज (बाएं) और विक्टोरिया-बेकहम (दाएं)
- फोटो : Instagram
ब्रुकलिन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?
ब्रुकलिन ने लिखा था-
मैंने वर्षों तक चुप्पी साधे रखी और हर कोशिश की कि बातें निजी रहें, लेकिन मेरे माता-पिता लगातार प्रेस में बातें ले जाते रहे, जिससे मुझे अपने बारे में सच बोलना पड़ा।
मैं सुलह नहीं करना चाहता… मैं अपने लिए पहली बार खड़ा हुआ हूं। मेरी पूरी जिंदगी मेरे माता-पिता ने प्रेस में हमारे परिवार की कहानी को नियंत्रित किया। दिखावटी सोशल मीडिया पोस्ट, फैमिली इवेंट्स और नकली रिश्ते मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे।
हफ्तों पहले मेरे माता-पिता ने बार-बार दबाव डाला और रिश्वत देकर मुझसे मेरे नाम के अधिकार साइन करवाने की कोशिश की। इससे मेरे भविष्य और बच्चों पर असर पड़ता।
मेरी मां ने मेरा पहला डांस हाइजैक कर लिया और सबके सामने मेरे साथ अनुचित तरीके से डांस किया। मैंने जिंदगी में कभी इतना अपमानित महसूस नहीं किया।
मैं पापा के 50वें जन्मदिन पर लंदन गया था, लेकिन एक हफ्ते तक रिजेक्ट किया गया। पिता तभी मिलने को तैयार हुए जब निकोला को बाहर रखने की शर्त थी। यह हमारे लिए चेहरे पर तमाचा था।
मेरी पत्नी को हमेशा परिवार ने अपमानित किया। मेरी मां ने बार-बार मेरी पुरानी जिंदगी की लड़कियों को बुलाती थीं ताकि हम असहज महसूस करें।
मैं और मेरी पत्नी सिर्फ शांति, निजता और खुशहाल जीवन चाहते हैं। यह जो नैरेटिव बनाया जाता है कि मेरी पत्नी मुझे कंट्रोल करती है, वह पूरी तरह उल्टा है।
मेरी जिंदगी के ज्यादातर हिस्से में मेरे माता-पिता ने मुझे कंट्रोल किया है। मैं अत्यधिक चिंता में बड़ा हुआ। जिंदगी में पहली बार, जब से मैं अपने परिवार से दूर हुआ, मेरी वह चिंता गायब हो गई है।
अब मैं हर सुबह उस जीवन के लिए आभारी होकर उठता हूं जिसे मैंने चुना, और मुझे शांति व राहत मिलती है।
मैं और मेरी पत्नी ऐसी जिंदगी नहीं चाहते जो इमेज, प्रेस या मैनिपुलेशन से तय हो। हम सिर्फ अपने लिए और अपने भविष्य के परिवार के लिए शांति, निजता और खुशी चाहते हैं।