फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandesh Jhingan: भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर संदेश झिंगन की सर्जरी हुई, नेशंस कप में खेलते वक्त हुए थे चोटिल

Fri, 05 Sep 2025 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्जरी के कारण स्टार भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन का अगले महीने भारत के दो महत्वपूर्ण एएफसी एशियाई कप क्वालिफाइंग दौर के मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है जो नाै अक्तूबर को सिंगापुर में और 14 अक्तूबर को मडगांव में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 3
संदेश झिंगन - फोटो : sandesh21jhingan
स्टार भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन की गाल की हड्डी में फ्रैक्चर की सर्जरी सफल रही है। इंडियन सुपर लीग की उनकी टीम एफसी गोवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह ताजिकिस्तान में सीएएफए नेशंस कप में खेलते समय चोटिल हो गए थे। झिंगन को एक सितंबर को ईरान के खिलाफ भारत के ग्रुप मैच के दौरान चोट लगी थी। भारत वह मैच 0-3 से हार गया था और झिंगन बुधवार को स्वदेश लौट आए थे।
विज्ञापन

2 of 3
संदेश झिंगन - फोटो : sandesh21jhingan
एफसी गोवा के सीईओ रवि पुस्कुर ने पीटीआई को बताया, 'हां, उनकी सर्जरी गुरुवार को हुई।' सर्जरी के कारण इस 32 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी का अगले महीने भारत के दो महत्वपूर्ण एएफसी एशियाई कप क्वालिफाइंग दौर के मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है जो नाै अक्तूबर को सिंगापुर में और 14 अक्तूबर को मडगांव में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
संदेश झिंगन - फोटो : sandesh21jhingan
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, 'झिंगन गोवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनकी रिकवरी पर करीबी निगाह रखी जा रही है। एआईएफएफ और एफसी गोवा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि संदेश को इस अवधि के दौरान सर्वोत्तम उपचार और हर आवश्यक सहायता मिले।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें