फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Special: कॉमनवेल्थ के पदक विजेताओं के लिए क्या हैं आजादी के मायने? भारतीय चैम्पियंस ने बताया

सार

आज के युवा भारत के लिए आजादी के अपने-अपने मायने हैं। अमर उजाला ने हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पदक जीतकर लौटे विजेताओं से बात की। सिर्फ अमर उजाला पर पढ़ें कि CWG से पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के लिए आजादी के मायने क्या हैं...
विज्ञापन
1 of 12
भारतीय एथलीट्स के लिए आजादी के मायने - फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी को 75 साल पूरे हो गए। इन 75 वर्षों में काफी कुछ बदला। आजादी के बाद ये पहला मौका है जब देश में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तीनों आजाद भारत में पैदा हुए हैं। आज के युवा भारत के लिए आजादी के अपने-अपने मायने हैं। अमर उजाला ने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों से पदक जीतकर लौटे विजेताओं से बात की। इन विजेताओं से जानने की कोशिश की आखिर उनके लिए आजादी के क्या मायने हैं? आइये जानते हैं…
विज्ञापन

2 of 12
पीआर श्रीजेश - फोटो : सोशल मीडिया
पीआर श्रीजेश (रजत पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर) : आजादी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण शब्द है। आजादी ऐसे होना चाहिए जैसे आम आदमी के लिए सबकुछ फ्री होना चाहिए। फ्री होने का मतलब यह है कि आम आदमी फ्री मांइड से सुकून से जीवन जी सके। खास तौर पर 'इक्वैलिटी' होनी चाहिए, क्योंकि देखा जाए तो देश में कई लोग ऊपरी वर्ग के हैं और कई लोग निचली वर्ग के हैं। ऐसे में इक्वैलिटी होनी चाहिए और सबको एक कॉमन लाइफ जीने का मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 12
कप्तान सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
सविता पूनिया (कांस्य जीतने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान): आज हम जहां खड़े हैं, उसमें बहुत से लोगों का हाथ है। मेरे लिए निश्चित तौर पर आजादी मेरे घर से शुरू होती है और मैं हर एक परिवार से अपील करूंगी कि आप अपने बच्चे को भी वो आजादी दें ताकि वह अपनी जिंदगी में कामयाब हो सके। जो वो करना चाहता है जिंदगी में वो फ्री माइंड होके कर सके।

4 of 12
तेजस्विन शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्विन शंकर (हाई जम्प के कांस्य विजेता): मेरे लिए क्या सबके लिए आजादी का सबसे बड़ा मतलब होता है मन से, अपने विचारों से एक नकारात्मक सोच से आजादी। मुझे लगता है कि जो भी नकारात्मक सोच होते हैं, उनसे आप आजादी पाएं। मेरे लिए पिछले कुछ महीने काफी मुश्किल बीते। मेरी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। आज जब मेरे गले में पदक है, तो मैं यह कह सकता हूं कि ये मेरे लिए आजादी की फीलिंग है कि मैं इस मेडल के साथ वापस आया। मेरी जो भी परेशानियां थीं, वह मैंने सिर्फ अकेले नहीं, बल्कि जिन्होंने भी मेरा साथ दिया उनके साथ मिलकर पीछे छोड़ आया। आज मैं आजाद महसूस कर रहा हूं। इसमें मेरे अकेले की मेहनत सही, सभी की मेहनत है।

विज्ञापन

5 of 12
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
निकहत जरीन (बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता): बहुत अच्छा लगता है जब हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और हम यह कई सालों से मनाते आए हैं। मेरे लिए बड़ी बात है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले मैंने अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता, वह भी उस देश में जिस देश ने हम पर इतने सालों तक राज किया। मेरी आगे भी कोशिश यही रहेगी कि जब भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करूं, अपने देश के लिए पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन करूं।
विज्ञापन

6 of 12
अश्विनी पोनप्पा
अश्विनी पोनप्पा (रजत जीतने वाली बैडमिंटन मिक्स्ड टीम की सदस्य): हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे देश के जवानों ने हमें आजाद करने के लिए लड़ाई लड़ी। उसके फायदे हमें अब मिल रहे हैं। हम इसके लिए अपने सैनिकों के आभारी हैं। हम सैनिकों के आभारी हैं जो अब भी हमारी सुरक्षा के लिए सीमा पर हमारे लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जम्प में रजत पदक): आजादी मतलब जो हम अभी आनंद ले रहे हैं, वही है आजादी। स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति का अधिकार तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जो हमें खाना मिल रहा, जो रहने के लिए जगह मिल रही है, वही हमारे लिए आजादी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं अपने देश के लोगों से यही बोलना चाहूंगा कि अपने देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करें। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

8 of 12
मुक्केबाज जैस्मिन - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन (बॉक्सिंग में कांस्य पदक): आजादी मेरे लिए जो हम चाहते हैं, जिनका हम सपना देखते हैं, उन्हें करने की आजादी मिले। यही सही मायनों में मेरे लिए आजादी है। जो काम हम करना चाहते हैं, जो भी हम सफलता पाना चाहते हैं, हमें उसकी आजादी मिले। मेरे लिए आजादी के यही सही मायने हैं।

9 of 12
अचंता शरत कमल - फोटो : अमर उजाला
अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक) : आजादी पाने के लिए बहुत से लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने जी-जान लगा दी, ताकि हम आजाद होकर रह सकें। अब हमारे ऊपर जिम्मेदारी है और हमें देश को आगे लेकर जाना है। यह पूरी तरह से हमारे ऊपर है कि हम इस देश को और आगे कैसे ले जाएं।

10 of 12
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
महिला लॉन बॉल टीम (स्वर्ण पदक) : आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमलोग जब कॉमनवेल्थ में खेलने के लिए उतरे थे तो हमलोगों ने सोचा था कि क्यों न देश का राष्ट्रगान गाकर लॉन बॉल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। यह हमने सोचा था। ये जो गोल्ड मेडल हम लाए हैं, असल में लॉन बॉल के खिलाड़ी  और लॉन बॉल गेम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इस मेडल के द्वारा। भारत में क्या हम इंग्लैंड में झंडा फहरा कर आ गए।

11 of 12
संकेत महादेव सरगर - फोटो : सोशल मीडिया
संकेत सरगर (वेटलिफ्टिंग में रजत जीता): मैंने तीन साल पहले अपने मेडल को किसी को समर्पित करने के बारे में सोचा था और प्लान तैयार किया था। मैं जानता था कि तीन साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स है और आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। मैंने अपने देश के लिए मेडल जीतने का तय किया था। मैंने सोचा था कि मैं गोल्ड जीतकर अपने उन सैनिकों को समर्पित करूंगा, जिन्होंने अपने प्राण की आहुति दी है, इस देश के लिए लड़ा है। हालांकि, मैंने स्वर्ण पदक का सोचा था, लेकिन गलती से रजत आ गया, लेकिन कोई बात नहीं।
विज्ञापन

12 of 12
साथियान ज्ञानशेखरन - फोटो : pti
साथियान ज्ञानशेखरन (टेबल टेनिस में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक) : इस देश के लिए सैनिकों ने जो किया है, वह देखकर ही हमें प्रेरणा मिलती है। एक अलग अनुभति होती है जब बाहर किसी दूसरे देश में आपका राष्ट्रगान बजता है। चाहे आप कितना भी पदक जीत लें, लेकिन जब वह राष्ट्रगान बजता है, वह किसी स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सबसे बड़ी अनुभूति होती है। तिरंगा का एक अलग ही जोश है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि सब अपनी आजादी का सही इस्तेमाल करेंगे और कोई न कोई स्पोर्ट्स जरूर खेलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें