भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से हरा दी है। इसके साथ ही चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और और भारतीय गेंदबाज मुरली विजय के विवाद पर भी विराम लग गया है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मुरली विजय के साथ हुई नोकझोंक पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम अपनी भावनाओं में बह जाते हैं, जिससे कुछ गलत चीजें हो जाती हैं। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।
At times I have been in my own bubble and have let my emotions slip. I apologise for that: Steve Smith
— ANI (@ANI_news) March 28, 2017
आगे पढ़ें क्या है मामला...
विज्ञापन
2 of 4
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिर गए थे। 54वें ओवर में गेंद हेजलवुड के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई जिसे विजय ने पकड़ लिया था। विजय इस बात से आश्वस्त थे कि कैच सही है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई पारी समेटने का जश्न मनाते हुए पवेलियन लौटने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Cricket Australia
ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने लौटने में कुछ ज्यादा ही जल्दी दिखाई। इस बीच टीवी अंपायर ने कैच को सही नहीं माना और भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुला लिया। विजय की पवेलियन लौटने की जल्दबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में कप्तान स्मिथ टीवी कैमरे के सामने कथित रूप से अपशब्द जैसे बोलते नजर आए।
बताते चलें कि इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल के एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद मैथ्यू वेड और रविंद्र जडेजा में नोकझोंक हुई थी। इस पर अश्विन और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया था। इस पर जडेजा ने कहा था, जब तुम मैच हार जाओगे तो साथ में बैठकर डिनर करेंगे