Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup 2026: भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल दागकर हॉकी विश्व कप 2026 में अपने गोल की संख्या पांच कर ली और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन गए। हरमनप्रीत और अभिषेक के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बनाई।
पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की 5-3 की जीत के हीरो रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दो गोल दागने के साथ ही हरमनप्रीत पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब पांच गोल हो चुके हैं और वह गोल स्कोररों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हरमनप्रीत ने भारत के लिए दो अहम गोल किए। उन्होंने पांचवें और 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। टूर्नामेंट में उनके सभी पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
हरमनप्रीत के नाम पांच गोल, फर्लांग दूसरे नंबर पर
विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में हरमनप्रीत सिंह पांच गोल के साथ पहले स्थान पर हैं।
वेल्स के गैरेथ फर्लांग चार गोल के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
पाकिस्तान के हन्नान शाहिद और इंग्लैंड के निकोलस बैंडुराक ने तीन-तीन गोल किए हैं।
भारत के एक और खिलाड़ी अभिषेक भी इस सूची में शामिल हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल करने के बाद उनके नाम अब कुल दो गोल हो गए हैं और वह शीर्ष गोल स्कोररों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत का कमाल
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हरमनप्रीत ने शुरुआत से ही अपना प्रभाव दिखाया। पांचवें मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान ने शानदार ग्राउंडेड फ्लिक के जरिए गेंद को गोल में पहुंचाया और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।दूसरे क्वार्टर में भी भारत को पेनल्टी कॉर्नर से मौका मिला। हरमनप्रीत ने सेट पीस पर राजिंदर सिंह को गेंद दी। राजिंदर के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड हरमनप्रीत के पास आया और कप्तान ने दूसरे प्रयास में गोल कर दिया।
4 of 5
भारत ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : PTI
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया
हरमनप्रीत के दो गोल के अलावा भारत की ओर से अभिषेक ने भी दो गोल, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।