भारतीय हॉकी टीम को वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के दो मैचों में तीन अंक हैं और अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम हो गया है। भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए पाकिस्तान से हार से बचना होगा।
विज्ञापन
1 of 6
हॉकी विश्वकप समीकरण
- फोटो : Hockey India Instagram
हॉकी विश्वकप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 2-4 की हार ने भारतीय टीम के लिए अगले दौर की राह मुश्किल कर दी है। एक समय 2-1 से आगे चल रही हरमनप्रीत सिंह की टीम दूसरे हाफ में तीन गोल गंवा बैठी। अब भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है, जहां एक हार उसके वर्ल्ड कप अभियान पर ही विराम लगा सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : IANS
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं की और निकोलस बैंडुराक ने 14वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ के अंत तक 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि दिलप्रीत सिंह ने 25वें मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफ टाइम तक भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था।
लेकिन तीसरे क्वार्टर में मुकाबले का पूरा रुख बदल गया। भारत के डिफेंस में हुई गलतियों का इंग्लैंड ने फायदा उठाया। स्टुअर्ट रशमियर ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 किया और इसके चार मिनट बाद हेनरी क्रॉफ्ट ने इंग्लैंड को 3-2 की बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में बैंडुराक ने अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।
हॉकी पुरुष विश्व कप 2026: पूल डी की अंक तालिका
स्थान
टीम
मैच
जीत
ड्रॉ
हार
अंक
किए गोल
खाए गोल
गोल अंतर
1
इंग्लैंड
2
2
0
0
6
8
3
+5
2
भारत
2
1
0
1
3
5
5
0
3
वेल्स
2
0
1
1
1
4
6
-2
4
पाकिस्तान
2
0
1
1
1
4
7
-3
विज्ञापन
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : Hockey India Instagram
दो मैचों में तीन अंक, अब पाकिस्तान से होगा सामना
भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
पूल डी में इंग्लैंड छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और वेल्स के खाते में दो-दो मैचों के बाद एक-एक अंक है।
वर्ल्ड कप के नियमों के मुताबिक, हर पूल की शीर्ष दो टीमें दूसरे दौर में पहुंचेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नौवें से 16वें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले खेलेंगी।
4 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पाकिस्तान से हारते ही क्यों बाहर हो जाएगा भारत?
भारत के लिए अगला मुकाबला सबसे महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है। अगर भारत पाकिस्तान से हार जाता है, तो उसके तीन अंक ही रह जाएंगे और पाकिस्तान चार अंक तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत के लिए शीर्ष दो में जगह बनाना संभव नहीं होगा और टीम टूर्नामेंट के अगले दौर से बाहर हो जाएगी। यानी भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम ड्रॉ की जरूरत है। जीत मिलने पर भारत छह अंकों के साथ मजबूती से अगले दौर की ओर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
ड्रॉ हुआ तो क्या होगा?
अगर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो भारत के चार अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में भारत को वेल्स और इंग्लैंड के मुकाबले के नतीजे पर भी नजर रखनी होगी। अगर वेल्स इंग्लैंड से हारता है या मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो भारत दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच सकता है। हालांकि, अगर वेल्स इंग्लैंड को हरा देता है और भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी ड्रॉ रहता है, तो भारत और वेल्स के बीच दूसरे स्थान का फैसला गोल अंतर के आधार पर होगा।
भारत के लिए समीकरण साफ
इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने भारत के लिए स्थिति जरूर मुश्किल कर दी है, लेकिन टीम अभी अपने भाग्य का फैसला खुद कर सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत भारत को सीधे अगले दौर में पहुंचाने की दिशा में मजबूत कदम होगी। ड्रॉ की स्थिति में दूसरे मुकाबले का परिणाम महत्वपूर्ण होगा, जबकि हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना होगा। इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं, बल्कि भारत के लिए वर्ल्ड कप में बने रहने की निर्णायक जंग भी होगा।