फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा विश्व फुटबॉल का अगला बड़ा चेहरा?: यमाल से मंजाम्बी तक, यंग प्लेयर अवॉर्ड की रेस में ये छह नए सितारे

Thu, 25 Jun 2026 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप चरण के दूसरे दौर के मुकाबलों में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यंग प्लेयर अवॉर्ड की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है। इन युवाओं ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। आइए देखते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं...
विज्ञापन
1 of 9
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Twitter

फीफा विश्वकप 2026 सिर्फ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच मुकाबले का मंच नहीं है, बल्कि यह भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ियों को पहचान दिलाने का भी सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। ग्रुप चरण के पहले दौर में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी थी, वहीं दूसरे दौर के मुकाबलों में भी नई प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

मैच जिताने वाले गोल, बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन और उम्र से कहीं अधिक परिपक्व खेल दिखाने वाले इन खिलाड़ियों ने फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है। फीफा ने ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ियों को रेखांकित किया है, जिन्होंने ग्रुप चरण के दूसरे दौर में सबसे अधिक प्रभावित किया।

विज्ञापन

2 of 9
मंजाम्बी - फोटो : AP

जोहान मंजाम्बी (स्विट्जरलैंड)
स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच मुकाबला बेहद करीबी चल रहा था, लेकिन जोहान मंजाम्बी ने बेंच से उतरकर मैच का रुख बदल दिया।
 

  • स्कोर बराबर होने पर मैदान में उतरे।
  • दो गोल दागकर स्विट्जरलैंड को 4-1 की शानदार जीत दिलाई।
  • 20 वर्षीय यह मिडफील्डर टूर्नामेंट में अब तक सबसे प्रभावशाली सब्स्टीट्यूट का किरदार निभाया।
  • फ्राइबर्ग के लिए शानदार सीजन के बाद उन्हें फीफा विश्वकप टीम में जगह मिली थी।
  • उन्होंने बुंदेसलीगा में पांच गोल किए और पांच गोल बनाने में मदद की थी।
विज्ञापन

3 of 9
इब्राहिम माजा - फोटो : FIFA.COM
इब्राहिम माजा (अल्जीरिया)
अल्जीरिया की जॉर्डन पर वापसी करते हुए मिली जीत में इब्राहिम माजा की भूमिका बेहद अहम रही।
  • आक्रामक मिडफील्डर के रूप में टीम के खेल को दिशा दी।
  • उनकी रचनात्मकता और समझदारी ने अल्जीरिया को पिछड़ने के बाद जीत दिलाने में मदद की।
  • 20 वर्षीय खिलाड़ी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
  • बायर लेवरक्यूसेन के लिए खेलने वाले माजा को अल्जीरिया की सबसे बड़ी युवा प्रतिभाओं में गिना जाता है।
  • उनका जन्म बर्लिन में हुआ और उन्होंने हर्था बीएससी में फुटबॉल सीखा।

4 of 9
रायन - फोटो : FIFA.COM
रायन (ब्राजील)
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी रापिन्हा के चोटिल होने के बाद कोच कार्लो एंसेलोटी ने युवा रायन पर भरोसा जताया और उन्होंने अब तक निराश नहीं किया है।
 
  • 19 वर्षीय खिलाड़ी ने हैती के खिलाफ 3-0 की जीत में शानदार प्रदर्शन किया।
  • मार्च में पदार्पण करने के बाद यह उनका केवल तीसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।
  • विश्वकप जैसे बड़े मंच पर उन्होंने बिना किसी दबाव के खेल दिखाया।
  • जनवरी में वास्को दा गामा से बॉर्नमाउथ पहुंचने के बाद से उनके प्रतिभाशाली होने की झलक मिल चुकी है।
विज्ञापन

5 of 9
क्रिस्ट इनाओ - फोटो : FIFA.COM
क्रिस्ट इनाओ औलाई (आइवरी कोस्ट)
आइवरी कोस्ट जर्मनी से 2-1 से हार गया, लेकिन क्रिस्ट इनाओ औलाई ने फिर भी प्रभावित किया।
 
  • इक्वाडोर के खिलाफ पहले मैच में बेंच से उतरकर अच्छा प्रदर्शन किया था।
  • इसके बाद जर्मनी के खिलाफ उन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में मौका मिला।
  • उन्होंने पूरे 90 मिनट मैदान पर बिताए।
  • मिडफील्ड में उनका प्रदर्शन टीम की सबसे सकारात्मक बातों में से एक रहा।
  • औलाई का प्रदर्शन यह दिखाता है कि आइवरी कोस्ट की युवा टीम में कितनी प्रतिभा मौजूद है।
विज्ञापन

6 of 9
पाउ - फोटो : FIFA.COM
पाउ क्यूबार्सी (स्पेन)
स्पेन की 4-0 की जीत में भले ही आक्रमण करने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा सुर्खियां मिलीं, लेकिन पाउ क्यूबार्सी का योगदान भी कम नहीं था।
 
  • किशोर उम्र में ही क्लब और देश के लिए नियमित खिलाड़ी बन चुके हैं।
  • सेंटर-बैक के रूप में पूरे मैच में आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया।
  • स्पेन के डिफेंस को मजबूती प्रदान की।
  • उनकी पोजिशनिंग और फैसले लेने की क्षमता विशेष रूप से प्रभावशाली रही।
  • बार्सिलोना क्लब के इस खिलाड़ी ने स्पेन को लगातार दूसरा क्लीन शीट दिलाने में मदद की।
विज्ञापन

7 of 9
यमाल - फोटो : AP
लामिन यमाल (स्पेन)
विश्वकप शुरू होने से पहले ही लामिन यामाल पर सभी की नजरें थीं और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरना जारी रखा।
 
  • केप वर्ड के खिलाफ पहले मैच में स्पेन को संघर्ष करना पड़ा था।
  • लेकिन सऊदी अरब के खिलाफ यामाल ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • एक गोल किया और अपनी गति और ड्रिब्लिंग क्रिएटिविटी से लगातार सामने वाली टीम के डिफेंडर्स को परेशान किया।
  • जुलाई में 19 साल के होने वाले यमाल पहले से ही विश्व फुटबॉल के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं।
  • उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि उनके इर्द-गिर्द उन्हें लेकर इतना उत्साह क्यों है।

8 of 9
मबाये - फोटो : FIFA.COM/AP
जिन्होंने लगातार बनाए रखा अपना प्रभाव
पहले दौर में प्रभावित करने वाले कई युवा खिलाड़ियों ने दूसरे दौर में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
 
  • अय्यूब बुआद्दी (मोरक्को): स्कॉटलैंड पर मिली जीत में मिडफील्ड में फिर प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
  • यान डियोमांडे (आइवरी कोस्ट): जर्मनी के खिलाफ आक्रमण में लगातार सक्रिय रहे। टीम के गोल में अहम भूमिका निभाई।
  • एंटोनियो नुसा (नॉर्वे): ग्रुप-आई के मुकाबले में अपनी टीम के लिए प्रभाव छोड़ने में सफल रहे।
  • इब्राहिम मबाये (सेनेगल): नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में सेनेगल के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
  • कालेब यिरेनक्यी (घाना): इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण ड्रॉ हासिल करने में टीम की मदद की।
  • ल्यूक डी फूजेरोल्स (कनाडा): टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन को आगे बढ़ाया। कतर पर 6-0 की जीत में कनाडा को क्लीन शीट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

9 of 9
यमाल - फोटो : FIFA.COM/AP
युवा सितारों से रोशन हो रहा विश्वकप
विश्वकप 2026 में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाएं भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। जैसे जैसे नॉकआउट करीब आ रहा है, यंग प्लेयर अवॉर्ड की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है। आने वाले मुकाबलों में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें रहेंगी। हालांकि, इनमें से कुछ का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा, वहीं कई नॉकआउट में भी जलवे बिखेरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें