फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: ये किसके साथ पुर्तगाल का मैच देखने पहुंचे ब्राजील के दिग्गज काका? फोटोज ने इंटरनेट पर लगाई आग

Wed, 24 Jun 2026 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर काका अपनी दूसरी पत्नी कैरोलिना लेइट के साथ फीफा वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं। काका की पहली शादी (2005-2015) कैरोलिन सेलिको से हुई थी, जिससे तलाक के बाद उन्होंने 2019 में कैरोलिना से शादी की और अब खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
काका और कैरोलिना लेइट - फोटो : Instagram
ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रिकार्डो काका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका पुराना खेल नहीं, बल्कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टैंड्स से वायरल हो रही कुछ तस्वीरें हैं। काका को स्टेडियम में एक खूबसूरत महिला के साथ मैच का लुत्फ उठाते देखा गया, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
काका और कैरोलिना लेइट - फोटो : Instagram
यह महिला कोई और नहीं, बल्कि काका की दूसरी और मौजूदा पत्नी कैरोलिना बतिस्ता लेइट कैरोलिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर काका के साथ कई क्यूट तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिख- यहां फीफा वर्ल्ड कप में बेहद रोमांचक दिनों का अनुभव ले रही हूं।
विज्ञापन

3 of 8
काका और कैरोलिना लेइट - फोटो : Instagram
इस पोस्ट पर काका ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया- मैं तुमसे प्यार करता हूं। काका की लव लाइफ और शादियां हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रही हैं। आइए जानते हैं कि उनकी दोनों पत्नियों के साथ उनका रिश्ता कैसा रहा-



 

4 of 8
काका और कैरोलिना लेइट - फोटो : Instagram
पहली पत्नी कैरोलिन सेलिको: 'परफेक्ट' होने के कारण हुआ तलाक?
काका ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त कैरोलिन सेलिको से शादी की थी। दोनों का रिश्ता करीब 10 साल तक चला और उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हुआ था।
विज्ञापन

5 of 8
पहली पत्नी कैरोलिन सेलिको के साथ काका - फोटो : Twitter
उस बयान में दावा किया गया कि सेलिको ने काका को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह अपने आप में परफेक्ट थे। इसके बाद कैरोलिन सेलिको ने खुद बयान दिया था कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी, बल्कि वे समय के साथ एक-दूसरे से दूर हो गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 8
काका और कैरोलिन - फोटो : Instagram
दूसरी पत्नी कैरोलिना लेइट: नए सफर की शुरुआत
पहली शादी टूटने के बाद, काका की जिंदगी में ब्राजीलियाई मॉडल कैरोलिना बतिस्ता लेइट की एंट्री हुई। दोनों ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद नवंबर 2019 में दोनों ने बेहद धूमधाम से शादी कर ली। कैरोलिना से काका की दो बेटियां (एस्तेर और सारा) हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
काका और कैरोलिन - फोटो : Instagram
आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का खुलकर आनंद ले रहे हैं, जिसकी झलक फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टैंड्स में भी साफ देखने को मिली।


विज्ञापन

8 of 8
काका और कैरोलिन - फोटो : Instagram
काका की इस नई वायरल तस्वीर ने यह साबित कर दिया है कि भले ही उनका पहला रिश्ता अधूरा रह गया हो, लेकिन कैरोलिना लेइट के साथ वह अपनी जिंदगी की नई और खूबसूरत पारी खेल रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें