रोनाल्डो जॉर्जिना की शादी
- फोटो : Vogue Instagram
लिविंग रूम में लिए शादी के वचन
जॉर्जिना ने बताया कि दोनों ने अपने घर के उसी लिविंग रूम में शादी करने का फैसला किया, जहां उनका परिवार रोजमर्रा की जिंदगी जीता है। उन्होंने कहा, 'हमने इसे अपने घर के लिविंग रूम में करने का फैसला किया, जहां हम नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना खाते हैं और जहां हम अपनी जिंदगी की वास्तविकता जीते हैं। 30 साल बाद मैं चाहती हूं कि बच्चे इस टेबल को देखकर कहें- इस टेबल पर कुछ अद्भुत हुआ था, हमारे माता-पिता ने यहीं शादी के वचन लिए थे।' रोनाल्डो ने इस पर मजाकिया अंदाज में कहा, 'शायद तब यह वही टेबल नहीं होगी। हम सजावट बदल सकते हैं।'
2016 में गुच्ची स्टोर पर हुई थी पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात अगस्त 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी। उस समय जॉर्जिना वहां सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उस पहली मुलाकात को याद करते हुए जॉर्जिना ने कहा, 'मैं उनकी ओर पीठ करके खड़ी थी और फिर मुड़ी और उन्हें देखा। हमारी नजरें मिलीं और उस पल से ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो।' रोनाल्डो ने भी उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहा, 'हां, एक सपना। मैं जानता हूं कि वह मेरी जिंदगी का प्यार हैं और मुझे लगता है कि मैं भी उनके लिए वही हूं। मुझे लगता है कि वह भी मानती हैं कि मैं उनकी जिंदगी का प्यार हूं।'