जॉर्जिना और रोनाल्डो
- फोटो : instagram
दोनों ने सेप्रेशन ऑफ प्रॉपर्टी व्यवस्था चुनी
मैक्सिको की डिजिटल लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप पब्लिकेशन 'अन परेजा' (En Pareja) की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जिना ने शादी के लिए 'अलग-अलग संपत्ति रखने की व्यवस्था' (सेप्रेशन ऑफ प्रॉपर्टी/Separation of Property) व्यवस्था को चुना है। इसका मतलब यह है कि दोनों अपनी-अपनी संपत्ति और कमाई पर अलग-अलग अधिकार बनाए रखेंगे। इस व्यवस्था के तहत शादी से पहले और शादी के दौरान अर्जित संपत्ति, कमाई और निवेश को दोनों की व्यक्तिगत संपत्ति माना जाएगा। यानी भविष्य में दोनों अलग होते हैं तो संपत्ति का स्वत: बराबर बंटवारा नहीं होगा।