फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बने फीफा विश्व कप 2018 में इंग्लैंड की जीत का सबसे बड़ा कारण, जानिए कैसे

Tue, 19 Jun 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और हैरी केन
कप्तान हैरी केन के दो शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2018 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। ग्रुप जी के मैच में इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

2 of 6
हैरी केन
इंग्लैंड की इस जीत का कारण विराट कोहली भी बने, जिन्होंने मैच से कुछ देर पहले ब्रिटीश कप्तान को शुभकामना दी थी। कप्तान केन के लिए यह शुभकामना काफी असरदार साबित हुई और उन्होंने दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
VIRAT KOHLI
कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हैरी केन आपको विश्व कप के सफल अभियान की शुभकामनाएं।' थ्री लायंस ने अपने अभियान की सफल शुरुआत करते हुए ट्यूनीशिया को मात दी और ग्रुप में वह शीर्ष पर पहुंच चुकी है।



 

4 of 6
हैरी केन
केन ने मैच के 11वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। मगर फरजानी सासी ने 35वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर ट्यूनीशिया को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

5 of 6
हैरी केन
90 मिनट के बाद मैच अतिरिक्त समय में गया और इंग्लैंड के लिए यह फलदायी साबित हुआ। मैच के 91वें मिनट में केन ने कॉर्नर किक पर हेडर के जरिए गोल करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा थी। इंग्लैंड का अगला मैच रविवार को पनामा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Virat Kohli
वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और केन के बीच ट्विटर पर बातचीत हुई हो। 2016 वर्ल्ड टी-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली की पारी के बाद केन ने उनकी तारीफ की थी। केन ने ट्विटर पर लिखा, 'विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं। अतिरिक्त दबाव की स्थिति में आपको खिलाड़ी के प्रकार का पता चलता है और कोहली समय-समय पर अपनी प्रतिभा दिखाते रहते हैं।' विराट कोहली ने इस पर जवाब दिया, 'धन्यवाद हैरी केन। जर्मनी के खिलाफ आपका गोल शानदार लगा। प्रीमियर लीग के लिए आपको शुभकामनाएं।'







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें