भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम के जर्मन कोच एडम निकोलई की खिलाड़ियों से कथित अभद्रता और मारपीट के आरोपों के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने उनकी ‘सम्मानजनक’ विदाई का रास्ता आखिर तलाश ही लिया।
विज्ञापन
अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा
2 of 5
एडम निकोलई ने एफआईएफएफ से बातचीत के बाद आपसी संहमति के बाद आखिर भारत की अंडर-17 टीम के कोच का पद छोड़ दिया है। अमर उजाला ने सबसे पहले शुक्रवार को एआईएफएफ के एक शीर्षस्थ अधिकारी के हवाले से ठीक इसी आशय की यह खबर छापी थी।
विज्ञापन
अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा
3 of 5
एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने यह कह कर इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी कि निकोलई और एआईएफएफ ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। कुशल दास ने कहा, ‘हम भारतीय फुटबॉल में निकोलई के योगदान की सराहना करते हैं और हम इसके लिए उनके आभारी हैं। हम भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम को तैयार करने के लिए निकोलई के योगदान की सराहना करने के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा
4 of 5
फुटबाल
भारत की अंडर-17 टीम के लिए नए कोच को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम निकोलई की जगह जल्द ही नए कोच को नियुक्त करेंगे। हम भविष्य में अच्छे नतीजों की उम्मीद करते हैं।’ 2015 में भारत की अंडर-17 टीम के कोच की कमान संभालने वाले एडम निकोलई ने कहा, ‘मैं एआईएफएफ का आभारी हूं कि उसने मुझे भारत की अंडर-17 राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में काम करने का मौका दिया। मैं टीम के सभी प्रतिभासम्पन्न युवाओं को शुभकामनाएं देता हूं।’
अंडर-17 विश्वकप से पहले लगा झटका, भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा
5 of 5
दरअसल अमर उजाला से सबसे पहले दो फरवरी बृहस्पतिवार को एआईएफएफ के एक शीर्षस्थ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा था ,‘ एडम निकोलई के मार्गदर्शन में खेलने से भारत की अंडर-17 टीम के सभी लड़के इनकार कर चुके हैं। हमारी एडम से बातचीत चल रही है। हम चाहते हैं कि आपसी सहमति से बात बन जाए। एडम अपनी राह चलें और हम अपनी।’ऐसी खबरें हैं कि एआईएफएफ एडम की जगह भारत की अंडर-17 टीम के लिए नए कोच के लिए देश के बाहर अर्जेंटीना और इंग्लैंड के प्रशिक्षकों के संपर्क में है।