फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिनिच ही नहीं, माराडानो समेत ये दिग्गज भी बीच विश्वकप से हुए बाहर, पूरी दुनिया ने देखा था तमाशा

Wed, 20 Jun 2018 03:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
fifa world cup 2018
फीफा वर्ल्ड कप 2018 पर न सिर्फ मेजबान रशिया बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। हर कोई अपने फेवरेट टीम और प्लेयर को लेकर काफी उत्सकु है। उधर क्रोएशिया और नाईजीरिया के बीचे खेले गए ग्रुप मुकाबले के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

नाईजीरिया को 2-0 से शिकस्त देने के बाद क्रोएशिया के निकोला कैलिनिच को वापस घर भेज दिया। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को बीच वर्ल्ड कप में घेर भेजा चुका है।
विज्ञापन

विली जॉन्सटन (स्कॉटलैंड)

2 of 6
Willie Johnston
अर्जेंटीना के मेजबानी में खेले गए साल 1978 के फीफा वर्ल्ड कप में स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन ने फीफा के बीच में ही अपने खिलाड़ी विली जॉन्सटन को वापस घर भेज दिया था। बताया जाता हैकि इस खिलाड़ी ने पेरू के खिलाफ हुए मुकाबले में बुखार के चलते ड्रग्स ले ली थी, जो नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

रॉय कीन (रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड)

3 of 6
roy kean
2002 के वर्ल्ड कप में रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड ने भी अपने एक खिलाड़ी रॉय कीन की घर वापसी कर दी थी। दरअसल टीम के मैनेजर मिक मैकक्रेथी के अनुसार यह खिलाड़ी कैमरन के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास की बजाय अपने कुत्तों के साथ ज्यादा बिजी रहता था।

डिएगो माराडोना (अर्जेंटीना)

4 of 6
maradona
साल 1994 में अमेरिका में हुए फीफा वर्ल्ड कप में इसी तरह डिएगो माराडोना को भी घर वापस भेज दिया गया था। बुल्गारिया के खिलाफ एक ग्रुप मुकाबले से पहले माराडोना ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी को घर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

निकोला अनेल्का (फ्रांस)

5 of 6
Nicolas Anelka
साल 2010 में फ्रांस के इस खिलाड़ी को मेक्सिको के हाथों मिली हार के बाद वर्ल्ड कप छोड़कर घर वापस जाना पड़ा था। फ्रांस टीम के मैनेजर का आरोप था कि हाफ टाइम में इस खिलाड़ी ने टीम मैनेजर पर जुबानी हमला बोला था। इसके बाद फ्रैंच फुटबॉल फेडरेशन ने इस खिलाड़ी को 18 मैचों का प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्लाटा जाहोविक (स्लोवेनिया)

6 of 6
Zlatko Zahovic
साल 2002 के वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले रॉय केन एकमात्र खिलाड़ी नहीं थे। उनके अलावा स्लोवेनिया के ज्लाटा जाहोविक को भी वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर घर वापस जाना पड़ा था। स्लोवेनिया फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसीडेंट रूडी जावरल उनके बेवजह के एटीट्यूड से परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें