वैसे तो एक खिलाड़ी अपने अच्छे या बुरे प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में रहता है, लेकिन मौजूदा दौर की कुछ स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। चर्चाओं के बाजार में ऐसा ही एक किस्सा इंग्लिश फुटबॉलर स्टीवन टेलर का सामने आया है।
स्टार फुटबॉलर स्टीवन टेलर इंग्लिश प्रीमियर लीग में करीब 13 साल तक न्यूकैसल फुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके हैं। हाल ही में वह अपने प्ले ब्वॉय वाले अवतार के चलते बुरे फंस गए।
विज्ञापन
2 of 6
steven taylor
दरअसल टेलर पिछले साल अक्टूबर में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ वेलिंग्टन फियोनिक्स की तरफ से खेलने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हुए थे। यहां टेलर और डायना एडोमेटिस दोनों ने एक दूसरे को जमकर डेट किया। इस दौरान टेलर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मक्खन लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
daina
टेलर कई बार डायना की तारीफ करते हुए उन्हें 'लॉन्ग पिन्स' कहकर बुलाते थे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस तरह की तारीफों की वजह से टेलर की गर्लफ्रेंड उन पर काफी फिदा हो गईं।
4 of 6
daina
हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें एक अंजान महिला का मैसेज मिला, जिसने टेलर की पोल खोल दी। उन्होंने डायना को बताया कि पिछले हफ्ते उसने झूठी तारीफों में फंसाकर मेरे साथ भी वो सब किया था, जो आज वो तुम्हारे साथ कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
diana
अंजान महिला ने बताया कि वो तुम्हे ही नहीं बल्कि मुझे भी लॉन्ग पिन्स कहकर बुलाता था और वो हमारी लंबी टांगों की वजह से ऐसा कहकर हमें फंसाता रहा। यह जानने के बाद टेलर की गर्लफ्रेंड को ऐसा झटका लगा कि उन्होंने उसे सबक सिखाने की ठान ली।
जब टेलर को इस बात की भनक लगी तो उसने डायना को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन डायना ने उसकी एक नहीं सुनी। मीडिया ने जब इस पर टेलर से जवाब मांग तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।