फीफा विश्व कप 2022 में भी कई स्टार खिलाड़ी अपना कमाल दिखा सकते हैं। भारत के प्रज्ञान ओज्ञा कह चुके हैं कि वह रोनाल्डो को देखने के लिए कतर जाएंगे। इसी तरह फैंस कई बड़े खिलाड़ियों को देखने के लिए उत्साहित होंगे।
फीफा विश्व कप 2022 के शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं। इस टूर्नामेंट में 32 देश भाग ले रहे हैं और सभी ने अपनी टीमों का एलान कर दिया है। सभी टीमों की तैयारी भी पूरी हो चुकी है और फैंस भी कतर पहुंचने के लिए तैयार हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने कहा है कि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को देखने के लिए कतर जाएंगे। प्रज्ञान ओझा की तरह कई फुटबॉल फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी को फीफा विश्व कप में देखना चाहेंगे। साथ ही यह दुआ करेंगे कि उनका चहेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपना जलवा बिखेरे।
यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। ऐसे में फैंस आखिरी बार उन्हें फीफा विश्व कप में देखना चाहेंगे। यहां हम बता रहे हैं कि किन बड़े खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस बेताब होगा।
विज्ञापन
किलियन एमबापे (फ्रांस)
2 of 9
किलियन एमबापे
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस के किलियन एमबापे केवल 23 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। फ्रांस के बाहर भी उनके फैंस बड़ी संख्या में हैं। पीएसजी फुटबॉल क्लब से खेलने वाले एमबापे ने फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। समय के साथ वह और बेहतरीन खिलाड़ी बन चुके हैं। वह इस बार भी कमाल कर सकते हैं और सभी फैंस की नजर एमबापे पर होगी।
विज्ञापन
नेमार (ब्राजील)
3 of 9
नेमार
- फोटो : ट्विटर
ब्राजील की टीम विश्व कप जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इस टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन सबकी नजरें नेमार पर ही होंगी। नेमार पुछले कुछ महीनों में चोट से परेशान रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने क्लब पीएसजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 गोल दागे हैं और नौ गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)
4 of 9
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांचवीं बार फीफा विश्व कप में खेलेंगे। यहा उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। हालांकि, रोनाल्डो अब तक अपनी टीम को खिताब नहीं जिता पाए हैं। इस बार उनकी कोशिश पुर्तगाल को चैंपियन बनाने के लिए होगी। हालांकि, यह टीम मुश्किल से फीफा विश्व कप में जगह बना पाई है, लेकिन रोनाल्डो अपने दम पर टीम को खिताब जिताने की कोशिश करेंगे। फैंस बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए कतर पहुंचेंगे, क्योंकि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)
5 of 9
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो की तरह मेसी का भी यह आखिरी फीफा विश्व कप हो सकता है। मेसी ने अपने दम पर अर्जेंटीना को पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी दिलाई थी, लेकिन वह भी अब तक फीफा विश्व कप के फाइनल में जीत का स्वाद नहीं चख पाए हैं। अभ्यास मैच के दौरान मेसी शानदार लय में दिखे थे और वह इसे बरकरार रखते हुए अपनी टीम को फीफा चैंपियन बनाना चाहेंगे। उन्हें देखने के लिए हमेशा ही बड़ी संख्या में फैंस मैदान में पहुंचते हैं। पिछले साल ब्राजील को हराकर अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फाइनल जीता था। दो बार खिताब जीत चुकी अर्जेंटीना तीसरे खिताब की तलाश में उतरेगी।
विज्ञापन
केविन डी ब्रुइन (बेल्जियम)
6 of 9
केविन डी ब्रुइन
- फोटो : सोशल मीडिया
बेल्जियम केविन डी ब्रुइन को दुनिया का सबसे बेहतरीन मिडफील्डर माना जाता है। वह गेंद लेकर भागने और एक खिलाड़ी को छकाकर गेंद अपने साथी खिलाड़ी को पास करने में माहिर हैं। जब केविन अपनी लय में होते हैं तो विपक्षी टीम के समर्थकों को भी उनका खेल देखने में मजा आता है। ऐसे में केविन को देखने के लिए भी फुटबॉल फैन स्टेडियम पहुंचते हैं।
विज्ञापन
लुका माड्रिच (क्रोएशिया)
7 of 9
लुका माड्रिच
- फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2018 में क्रोएशिया के लुका माड्रिच ने कमाल का प्रदर्शन किया था। 37 साल के माड्रिच ने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है। हालांकि, उनका भी यह आखिरी विश्व कप हो सकता है, लेकिन वह कतर में अपना जलवा बिखेरकर फीफा विश्व कप को अलविदा कहना चाहेंगे। पिछला विश्व कप देखने वाले फुटबॉल फैन इस बार लुका को देखने के लिए उत्साहित होंगे।
हैरी केन (इंग्लैंड)
8 of 9
हैरी केन
इंग्लैंड के हैरी केन भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो बहुत ही कम उम्र में स्टार बन गए थे। हालांकि, इस खिलाड़ी के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है, लेकिन प्रीमियर लीग में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। ऐसे में उनके फैंस उम्मीद करेंगे कि फीफा विश्व कप में भी केन कमाल करें। इस साल इंग्लैंड की क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप जीत चुकी है। इससे उत्साहित फैंस इंग्लैंड और हैरी केन के समर्थन के लिए बड़ी संख्या में मैदान में पहुंचेंगे।
फ्रांस की टीम पिछले विश्व कप में चैंपियन बनी थी, लेकिन तब करीम बेंजेमा टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, इस विश्व कप में वह अपने प्रदर्शन से टीम को फिर से चैंपियन बनाना चाहेंगे। बेंजेमा के फैंस भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में हैं और उनके समर्थन में स्टेडियम में पहुंचेंगे।