फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legends Football: भारत में खेलेंगे रिवाल्डो-फिगो और जावी-पेपे, मैच के लिए रियल मैड्रिड-बार्सिलोना की टीम घोषित

Thu, 03 Apr 2025 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कार्लोस पुयोल इस लीजेंड्स फेसऑफ फुटबॉल मैच में लुई फिगो की रियाल मैड्रिड के खिलाफ एफसी बार्सिलोना का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
बाएं से- रिवाल्डो, पुयोल, फिगो, जावी और पेपे - फोटो : Instagram
दुनियाभर में फुटबॉल का क्रेज है। भारत में भी इसके फैंस कम नहीं हैं। जब फीफा विश्व कप या फिर यूरो कप या फिर कोपा अमेरिका जैसे टूर्नामेंट्स खेले जाते हैं तो भारतीय फैंस में इसकी खूब दिवानगी देखी जाती है। इसके अलावा यूएफा चैंपियंस लीग, बुंदेसलिगा, लीग-1, ला लिगा जैसे कई लीग टूर्नामेंट्स को भी भारतीय फैंस रुचि के साथ देखते हैं। इसी कड़ी में भारतीय फैंस का एक सपना सच होने जा रहा है। वह रविवार को रिवाल्डो, कार्लोस पुयोल, लुई फिगो, पेपे और जावी जैसे फुटबॉल के दिग्गजों को अपने आंखों के सामने खेलते देख पाएंगे। ये सभी रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच मुकाबला खेलने भारत आ रहे हैं। यह मैच मुंबई में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
रिवाल्डो - फोटो : Instagram
जी हां, अपनी तरह के इस विशेष मुकाबले में स्पैनिश लीग के दो चिर प्रतिद्वंद्वी एफसी बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। कार्लोस पुयोल इस लीजेंड्स फेसऑफ फुटबॉल मैच में लुई फिगो की रियाल मैड्रिड के खिलाफ एफसी बार्सिलोना का नेतृत्व करेंगे। द स्पोर्ट्स फ्रंट इस मैच का आयोजक है। इसके लिए दोनों ही टीमों ने बुधवार को टीम घोषित कर दी।

IPL 2025: 'पता नहीं गरीब लोग कितनी देर ऊपर रहेंगे...', सहवाग ने खुल्लम-खुल्ला आरसीबी पर कसा तंज, देखें वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
पुयोल और फिगो - फोटो : Instagram
पुयोल ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'लीजेंड्स फेसऑफ अपनी तरह का विशेष मुकाबला होगा। मैं पहली बार भारत में खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। यहां प्रशंसकों का जुनून अविश्वसनीय है, और मैं इसे प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' वहीं, फिगो ने कहा, 'भारत में फुटबॉल के प्रति लगाव हर दिन बढ़ रहा है और इन दोनों टीम के बीच की प्रतिद्वंद्विता को मुंबई के प्रशंसकों के सामने लाना सौभाग्य की बात है। यह एक यादगार मैच होगा।'

RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ क्यों हारी आरसीबी की टीम? कप्तान रजत पाटीदार ने बताई वजह, शीर्ष क्रम पर ठीकरा फोड़ा
विज्ञापन

4 of 4
फिगो और पुयोल - फोटो : Instagram
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
रियल मैड्रिड लीजेंड्स: लुई फिगो (कप्तान), पेड्रो कॉन्ट्रेरास, किको कैसिला, फ्रांसिस्को पावोन, फर्नांडो सान्ज, अगस्टिन गार्सिया, पेड्रो मुनिटिस, रूबेन डे ला रेड, एंटोनियो करेम्बेउ, फर्नांडो ओरिएंटेस, पेपे, माइकल ओवेन।

एफसी बार्सिलोना लीजेंड्स: कार्लोस पुयोल (कप्तान), जेसुस एंगोय, विटोर बाया, जोफ्रे माटेउ, फर्नांडो नवारो, रॉबर्टो ट्रैशोरस, जेवियर सविओला, फिलिप कोकू, फ्रैंक डी बोअर, जियोवानी सिल्वा, रिवाल्डो, मार्क वैलिएंट हर्नांडेज़, लुडोविक गिउली, रिकार्डो क्वारेस्मा, गैज़्का मेंडिएटा, सेर्गी बरजुआन, ज़ावी, जोस एडमिलसन गोम्स डी मोरेस, पैट्रिक क्लुइवर्ट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें