फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Ronaldo: 'मैं सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर', अपने 40वें जन्मदिन पर बोले क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Wed, 05 Feb 2025 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

जब भी रोनाल्डो से इस चर्चा के बारे में पूछा गया कि उनमें और लियोनेल मेसी में कौन सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने हमेशा अर्जेंटीना के खिलाड़ी की प्रशंसा की, लेकिन वह खुद को बेहतर बताने से भी पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : UEFA Euro Cup 2024 Twitter
क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज यानी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपना जन्मदिन उसी आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ मना रहे हैं जिस पर उन्होंने अपने सफल करियर के दौरान हमेशा गर्व किया है। रियाल मैड्रिड के पूर्व स्टार और अब सऊदी अरब में अल नस्र फुटबॉल क्लब के लिए खेल रहे रोनाल्डो बुधवार को 40 साल के हो गए और उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं कि दुनिया का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर कौन है।
विज्ञापन

2 of 4
रोनाल्डो - फोटो : Ronaldo Twitter
रोनाल्डो ने एक स्पेनिश टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं फुटबॉल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हूं। हालांकि, मैं बाएं पैर का अधिक इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन बाएं पैर से गोल करने के मामले में मैं इतिहास में शीर्ष 10 में हूं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि मैं अब तक का सबसे संपूर्ण खिलाड़ी हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter
उन्होंने कहा, 'मैं खेल में अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल करता हूं। मैं अच्छी फ्री किक लेता हूं। मैं तेज दौड़ लगाता हूं। मैं दमदार हूं। मैं अच्छी कूद लगाता हूं। मैंने कभी भी खुद से बेहतर किसी को नहीं देखा।' पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक 217 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 135 गोल दर्ज हैं जो विश्व रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

4 of 4
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : Twitter
रोनाल्डो ने पहले भी कई बार कहा है कि उन्हें लगता है कि वह फुटबॉल के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। जब भी उनसे इस चर्चा के बारे में पूछा गया कि उनमें और लियोनेल मेसी में कौन सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने हमेशा अर्जेंटीना के खिलाड़ी की प्रशंसा की, लेकिन वह खुद को बेहतर बताने से भी पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें