फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018: मोहम्मद सलाह पर फूटा मिस्र की हार का ठीकरा, फैंस देते हैं मेसी-रोनाल्डो सा दर्जा

Wed, 20 Jun 2018 01:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mohammed salah
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में मेजबान रशिया ने मंगलवार को मिस्र (इजिप्ट) को 3-1 से हराकर फैंस की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। बता दें कि इस मैच में फैंस अपने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की टीम को जीतते देखना चाहते थे, लेकिन मंगलवार रात खेले गए इस मुकाबले में उनकी टीम एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
mohammed salah
हालांकि इस मैच में मिस्र के लिए एकमात्र गोल फैंस के चहेते फुटबॉलर मोहम्मद सलाह ने ही दागा। मिस्र को पेनल्टी किक मिली और इस मौके का फायदा उठाते हुए सलाह ने इस विश्व कप में अपना पहला गोल किया और इस गोल के साथ ही इजिप्ट की उम्मीद भी जग गई। लेकिन इसके बाद रशिया ने लगातार तीन गोल दागते हुए मिस्र की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बता दें कि रूस की वर्ल्ड रैंकिंग 70 है तो वहीं मिस्त्र 45वें नंबर की टीम है।
विज्ञापन

3 of 7
Mohamed Salah
मिस्र की शर्मनाक हार के बाद फैंस का गुस्सा भी उनके सबसे फेवरेट प्लेयर मोहम्मद सलाह पर ही फूटा। दर्शकों का कहना है सलाह जिस तरह की फुर्ती और खेल के लिए जाने जाते हैं वैसा खेल कल के मैच में देखने को नहीं मिला। बता दें कि मोहम्म्द सलाह मिडल ईस्ट के देशों में फुटबॉल के सबसे माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं।

4 of 7
मोहम्मद सालाह
मोहम्मद सलाह की तुलना दुनिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों से की जाती है। लोगों का कहना है कि यह खिलाड़ी किसी भी मायने में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी से कम नहीं है। यहां तक कि पिछले साल नीलामी के वक्त बार्सिलोना और रियल मैड्रिड ने इस खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल करने की काफी कोशिश की थी।
विज्ञापन

5 of 7
Mohamed Salah
सलाह इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल के लिए खेलते हैं और पिछले सीजन ये सर्वश्रेष्ठ गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे थे। सलाह के दम पर ही लिवरपूल ने चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि सलाह ने पिछले साल ही लिवरपूल क्लब ज्वॉइन किया था।
विज्ञापन

6 of 7
mohammed salah
शानदार ड्रिब्लिंग और बेहतरीन किक लगाने वाले मोहम्मद सलाह लिवरपूल से पहले रोमा के लिए खेला करते थे। पिछले साल ही लिवरपूल ने उन्हें 39 मिलियन यूरो यानी करीब 281 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने गुट में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mohammed salah
लिवरपूल और रोमा से पहले सलाह बेसेल फुटबॉल क्लब, चेलसी और फियोरेंटिना के लिए भी खेल चुके हैं। साल 2011 से मिस्र की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेल रहे 26 वर्षीय सलाह अब तक 58 मैचों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, जिनमें उन्होंने 34 गोल दागे हैं। इसके अलावा क्लब मैचों की बात करें तो 303 मैचों में इस बेहतरीन फुटबॉलर ने 121 गोल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें