फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी पर भड़के मेक्सिको के बॉस, बोले-'फुटबॉलर से ज्यादा नौटंकीबाज हैं नेमार'

Tue, 03 Jul 2018 05:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neymar
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला बेल्जियम से शुक्रवार को होगा। बेल्जियम ने एक अन्य मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

2 of 5
नेमार
बहरहाल, ब्राजील और मैक्सिको के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 51वें मिनट में नेमार ने शानदार गोल दागकर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई। नेमार के इस गोल के बाद मानो पूरे स्टेडियम में नेमार का नाम गूंजने लगा था। लेकिन ब्राजील की कमान संभालने वाले नेमार पर एक शख्स काफी भड़के हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
juan carlos osorio
दरअसल मैक्सिको के कोच जुआन कोर्लोस ओसोरियो का कहना है कि नेमार इस दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी है। ऐसे में खेल में बेईमानी करना उन्हें शोभा नहीं देता। सोमवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए इस अहम मुकाबले में नेमान ने मेक्सिको की टीम का जानबूझकर काफी समय बर्बाद किया।

4 of 5
neymar
जुआन कोर्लोस ने कहा, 'इस मैच में एक फुटबॉलर से ज्यादा नेमार मुझे एक एक्टर या नौटंकीबाज लग रहे थे। मैदान पर चोट लगने का ढोंग रचकर उन्होंने न सिर्फ हमारा समय बर्बाद किया, बल्कि खेल को भी बाधित किया था। उनकी वजह से खेल का दूसरा हाफ देरी से शुरू किया गया। इस मामले में अंपायर्स ने भी सही फैसला नहीं लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेमार
बता दें कि मेक्सिको के खिलाफ खेलते हुए ब्राजील के कप्तान नेमार के पैर में चोट आ गई थी, जिसके बाद वह दर्द से मैदान पर ही तड़पने लगे थे। इस वजह से अंपायर्स ने दूसरा हाफ देरी से कराया था, जबकि ब्राजील पहले ही 1-0 से आगे था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें