दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने रविवार को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। 24 जून, 1987 को जन्मे इस स्टार फुटबॉलर ने अपनी जिंदगी में तमाम शोहरतें बटोरने के साथ-साथ कई उपलबद्धियां भी हासिल की हैं। 30 साल के करियर में मेसी ने अब तक 32 ट्रॉफियां जीती हैं, जिनमें से 9 ला लीगा, 4 UEFA चैंपियंस लीग और 6 कोपास डेल रे की ट्रॉफियां शामिल हैं। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने 5 बार बैलन डी'ऑर और 4 बार गोल्डन बूट का खिताब भी जीता है। आइये जानते हैं जन्मदिन के मौके पर मेसी की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातेः