मेसी
- फोटो : ANI
मेसी का शानदार करियर और रिकॉर्ड
लियोनल मेसी ने लगभग हर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कई लोगों के लिए वह फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मेसी 13 साल की उम्र में बार्सिलोना से जुड़े थे, जहां क्लब ने उनके ग्रोथ हार्मोन ट्रीटमेंट का खर्च उठाया। वह एफसी बार्सिलोना के इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। बार्सिलोना के लिए खेलते हुए मेसी ने 10 ला लीगा खिताब, आठ स्पैनिश सुपर कप, सात कोपा डेल रे, चार यूरोपियन कप, चार कैटालोनिया कप, तीन यूरोपियन सुपर कप, तीन वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप और दो कैटालान सुपर कप जीते। इस तरह वह क्लब के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बने। बार्सिलोना छोड़ने के बाद मेसी 2021 में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से जुड़े और फिर 2023 में इंटर मियामी पहुंचे।
आंकड़ों में मेसी की महानता
बार्सिलोना के लिए मेसी ने 778 मैचों में 672 गोल किए और 303 असिस्ट दिए। पीएसजी के लिए उन्होंने 88 मैचों में 77 गोल और 44 असिस्ट किए। वहीं इंटर मियामी के लिए अर्जेंटीना के इस दिग्गज ने 88 मैचों में 77 गोल और 44 असिस्ट दर्ज किए हैं। इसके अलावा, मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 196 मैचों में 115 गोल दागे हैं, जो उन्हें अब तक के महानतम फुटबॉलरों में शामिल करता है।