फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या वाकई खत्म हो जाएगा 'मेसी युग', हार के बाद बढ़ा रिटायरमेंट लेने का दबाव!

Sun, 01 Jul 2018 09:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
messi
फीफा विश्व कप 2018 में अर्जेंटीना के कप्तान और सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का जादू देखने को नहीं मिला। मेसी ने इस विश्व कप में 756 मिनट तक मैदान पर रहे लेकिन कुछ खास प्रदर्शन करने में बिफल रहे। गत शनिवार को फ्रांस के हाथों मिली 4-3 से करारी हार के बाद कयास यह लगाया जा रहा है कि क्या अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी वाकई फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं? 
विज्ञापन

2 of 8
messi
दरअसल, फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही लियोनल मेसी को चौथे विश्व कप में जबर्दस्त निराशा हाथ लगी। संभवत: इस निराशा के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो सकता है। हालांकि, नाइजीरिया के खिलाफ उन्होंने विश्व कप 2018 का अपना एकमात्र गोल दागकर टीम को अंतिम-16 में पहुंचाया था। 
विज्ञापन

3 of 8
messi
मेसी ने अंतिम 16 के मुकाबले में दो गोल में मदद करके अपनी भूमिका निभाई, लेकिन अर्जेंटीना का डिफेंस फ्रांस के आक्रमण का सामना करने में विफल रहा, जिसने 19 साल के किलियाने मबापे के दो गोल की बदौलत 4-3 से जीत दर्ज की। 

4 of 8
messi
विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलते रहने के संदर्भ में मेसी ने रूस के लिए रवाना होने से पूर्व कहा था, 'यह इस पर निर्भर करता है कि हम कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसका अंत कैसे होता है।' 
विज्ञापन

5 of 8
मेसी
गौरतलब है कि मेसी के चार विश्व कप अभियान में यह टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। टूर्नामेंट के दौरान 31 साल के मेसी से उम्मीद की जा रही थी कि वह चार साल पहले फाइनल में जगह बनाने के प्रदर्शन में सुधार करते हुए इस बार खिताब जीतकर 1986 के डिएगो माराडोना के खिताब के समकक्ष पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
messi
बार्सिलोना की ओर से क्लब स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेसी को हालांकि माराडोना की तुलना में अर्जेंटीना में कमतर आंका जाता है। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

7 of 8
messi
ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप फाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार के बाद अर्जेंटीना को 2015 कोपा अमेरिका और 2016 कोपा अमेरिका सेंटेनारियो के फाइनल में भी चिली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

8 of 8
Lionel Messi
मेसी 2016 फाइनल में पेनल्टी किक से चूक गए थे और इसके बाद उन्होंने भावनाओं में बहते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल ने संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया था। उस समय मेसी ने कहा था, 'मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश हमेशा करता हूं। मैं दूसरों की अपेक्षा नेशनल टीम के साथ ज्यादा टाइटल जीतना चाहता हूं, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा हो नहीं पाया।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें