महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर लियोनेल मेसी ने बीच मैच में श्रद्धांजलि दी थी। अब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर पर उस खास अंदाज के लिए जुर्माना ठोका गया है। मेसी पर 730 डॉलर यानी तकरीबन 53,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की कॉम्पिटिशन कमिटी ने मेसी के क्लब बार्सिलोना पर भी 216 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।