फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनल्टी में पूरी तरह फेल हैं मेसी, इस मामले में रोनाल्डो के आस-पास भी नहीं टिकते

Sun, 17 Jun 2018 04:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लियोनेल मेसी
फीफा विश्व कप 2018 में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का अभियान निराशाजनक प्रदर्शन के साथ हुआ। फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही आइसलैंड की टीम ने शनिवार को अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ कराया। मैच में सबसे ज्यादा चर्चा मेसी के पेनल्टी मिस करने की हुई। मेसी ने पेनल्टी का आसान मौका गंवाया, जिसके बाद से उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है। वैसे, आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मेसी पेनल्टी को गोल में कन्वर्ट नहीं कर पाए। इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। चलिए गौर करते हैंः
विज्ञापन

कोपा डेल रे बनाम रियल बेटीस (2011)

2 of 6
messi sad
साल 2011 में कोपा डेल रे टूर्नामेंट में डिविजन क्लब रियल बेटी के खिलाफ भी मेसी ने एक आसान सा पेनल्टी किक मिस किया था। हालांकि फिर भी यह मुकाबला बार्सिलोना 5-0 से जीत गई थी। बार्सिलोना के इस महान खिलाड़ी के दम पर यह क्लब लगातार 28 गेम्स अपने नाम करने में कामयाब हुआ है।
विज्ञापन

स्पेनिश सुपर कप फाइनल बनाम एटलेंटिको मैड्रिड (2013)

3 of 6
messi
साल 2013 में स्पेनिश सुपर कप का फाइनल मुकाबला बार्सिलोना के घरेलू मैदान पर ही खेला गया था। मैच में प्लेयर फाउल के बाद बार्सिलोना को एक पेनल्टी किक मिला था, जिसे मेसी गोल में नहीं बदल पाए।

इंटरनेशनल फ्रेंडली बनाम ब्राजील (2014)

4 of 6
Lionel Messi
साल 2014 में विश्व की पांच बार चैंपियन ब्राजील और इंटरनेशनल फ्रेंडली के बीच एक मैच खेला गया था। इस मुकाबले के 28वें मिनट में मेसी को पेनल्टी किक मिला था। इस बार भी मेसी इसे गोल में बदलने में नाकामयाब हो गए। ब्राजील ने यह मैच 2-0 से जीता था।
विज्ञापन

यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल बनाम चेलसा (2012)

5 of 6
लियोनेल मेसी
इससे पहले यूईएफए चैंपियंस लीग (2012) के सेमीफाइनल मैच में भी मेसी पेनल्टी किक को गोल में परिवर्तित करने में नाकाम हो चुके हैं। बार्सिलोना ने यह मैच 3-2 से गंवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपा अमेरिका फाइनल बनाम चिले (2016)

6 of 6
मेसी-रोनाल्डो - फोटो : getty
करीब दो साल पहले कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में भी मेसी ऐसा करने में असफल हो चुके हैं। यहां अर्जेंटीने के पास मैच जीतने का एक आसान सा मौका हाथ आया था, लेकिन पेनल्टी किक पर गोल न दाग पाने की वजह से मैच 0-0 से ड्रॉ हो गया। बता दें कि मेसी ने अब तक करीब 92 किक लगाए हैं, जिनमें वह करीब 20 से भी ज्यादा पर असफल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें