बेकहम ने साझा किए खूबसूरत पल
- फोटो : Instagram
स्कूल का दौरा, बच्चों संग बैठकर की पढ़ाई और बातचीत
भारत यात्रा में बेकहम सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, बल्कि शिक्षा अभियानों से भी जुड़ रहे हैं। यूनिसेफ इंडिया के तहत भारत दौरे पर आए बेकहम ने एक स्कूल विजिट की तस्वीरों भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'भारत में /यह दिन बेहद खास रहा। वापस स्कूल जाने और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुशी मिली। ये अनुभव बेहद मजेदार और यादगार था।' तस्वीरों में बेकहम जमीन पर बैठकर बच्चों से बातचीत करते और क्लासरूम के अंदर भी बच्चों से बात करते और उन्हें एक्सरसाइज कराते दिखे। बेकहम बच्चों के सामने फुटबॉल से करतब भी दिखाया। वहीं, वह स्कूल कैंपस में सभी स्कूली बच्चों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।