फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजोल एफसी ने ईस्ट बंगाल को हराया, केरल ब्लास्टर्स ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से खेला ड्रा

Sat, 08 Feb 2020 08:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
केरल ब्लास्टर्स
ईस्ट बंगाल का खराब प्रदर्शन लगातार जारी रहा और उसे शुक्रवार को यहां आईजोल एफसी से 0-1 से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे उसकी आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता में खिताब जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई।

अर्जेंटीना के माटियास वेरोन ने 76वें मिनट में गोल कर आईजोल एफसी को जीत दिलाई जिससे ईस्ट बंगाल को पिछले छह मैचों में अपनी पांचवीं हार झेलनी पड़ी। नए कोच मारियो रिवेरा के आने के बाद यह ईस्ट बंगाल की लगातार दूसरी हार है।

ईस्ट बंगाल इस हार से तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया और उसकी पहला आई लीग खिताब जीतने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई। वहीं 2016-17 के चैम्पियन आईजो एफसी के लिए यह सात मैचों में पहली जीत थी। स्टेनले रोजारियो की कोचिंग वाली टीम के अब 10 मैचों के 11 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
केरल ब्लास्टर्स
केरल ब्लास्टर्स को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने 100वें मैच में शुक्रवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के साथ गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए लीग के छठे सत्र के इस गोलरहित ड्रा के बाद अब मेजबान नॉर्थईस्ट के लिए प्लेआफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है।

टीम को अब प्लेआफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैचों को जीतना होगा। नॉर्थईस्ट 12 अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। केरल की टीम पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम के लिए 16 मैचों में यहा छठा ड्रा था जिससे वह 15 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें