फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण आज से रशिया में शुरू होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला ओपनिंग सेरेमनी के बाद मेजबान रशिया और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।
वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अपनी फेवरेट टीम, चहते खिलाड़ी और उनकी नए डिजाइन वाली कलरफुल जर्सी देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में अब तक कई बार ऐसी जर्सियां देखने को मिल चुकी हैं जिनके अजीबोगरीब डिजाइन की वजह से फैंस उन्हें आज तक नहीं भूल पाएं हैं।