फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-सहारनपुर से भी कम है क्रोएशिया की आबादी, विश्व चैंपियन बनने से अब सिर्फ एक कदम दूर

Thu, 12 Jul 2018 01:18 PM IST
सुमित कुमार, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रोएशिया फुटबॉल टीम
फीफा विश्व कप 2018 में बुधवार को क्रोएशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 2-1 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को क्रोएशिया का फाइनल में मुकाबला फ्रांस से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से मात दी थी।

बता दें कि क्रोएशिया की जीत पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। न सिर्फ इस देश के लोग बल्कि पूरी दुनिया यह देखकर हैरान है कि सिर्फ 40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया ने मैदान पर यह कैसा करिश्मा कर दिखाया है। क्रोएशिया की जनसंख्या करीब 40 लाख है। इस देश की जनसंख्या दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत के एक छोटे से शहर से भी काफी कम है।
विज्ञापन

2 of 6
croatia
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित झांसी, कर्नाटक मंगलौर और राजस्थान के उदयपुर शहर की आबादी भी 41 लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन

3 of 6
क्रोएशिया फैंस
वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित सहारनपुर की आबादी भी क्रोएशिया से ज्यादा 45 लाख के पार है।

4 of 6
croatia
वहीं पश्चिम बंगाल में स्थित सिलिगुड़ी, राजस्थान का जयपुर और महाराष्ट्र का कोल्हापुर व उल्हासनगर 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में गिना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
क्रोएशिया
उत्तराखंड में स्थित देहरादून, ओडिशा के राउकेला-कटक और राजस्थान के बिकानेर की कुल आबादी 52 लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रोएशिया फैंस
इस मामले में झारखंड का जमशेदपुर, उत्तर प्रदेश का गोरखपुर और छत्तीसगढ़ के भिलाई-रायपुर भी क्रोएशिया से काफी आगे हैं। इन शहरों की आबादी 70 लाख से थोड़ी ही कम है। बता दें कि यह आंकड़े वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (2018) की एक रिपोर्ट पर आधारित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें