फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की हार शायद ही उसके फैंस कभी भूल सकेंगे। क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले हाफ के पहले पांच मिनट में ही गोल दाग दिया था। इसी के साथ लंदन से लेकर मैनचेस्टर की सड़कों पर जश्न का महौल शुरू हो चुका था, लेकिन कौन जानता था दुल्हन की तरह सजी ये सड़कें जल्दी ही किसी शोक में तब्दील हो जाएंगी।
दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने 1-1 से बराबरी करते हुए इंग्लैंड पर अटैक करना शुरू कर दिया और दूसरे हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में दूसरा गाल दोगकर इंग्लैंड को फीफा विश्व कप की रेस से बाहर कर दिया। इस हार के बाद इंग्लैंड की सड़कों पर देर रात तक रोते-बिलखते फैंस कुछ इस तरह से नजर आए...