फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमरस प्रेसिडेंट से लेकर पैराशूट की खोज तक, क्रोएशिया के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप

Sun, 15 Jul 2018 04:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में जगह बनाकर पूरी दुनिया को चौंकाने वाली क्रोएशिया अब चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में पहुंचने वाला यह देश सिर्फ अपनी ग्लैमरस प्रेसिडेंट के कारण ही मशहूर नहीं है। गेम ऑफ थ्रोंस से लेकर यहां के रीति-रिवाज तक ऐसी कुछ बातें हैं, जो शायद ही आप इस देश के बारे में जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 8
कोलिंडा ग्रेबर कित्रोविक
क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटारोविक दुनिया की सबसे हसीन नेताओं में शुमार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों को लेकर भी कई बार कोलिंदा ग्राबर का नाम उछाला जा चुका है। साल 2016 में कोलिंदा की बिकनी में कई फोटोज भी वायरल हुए थे। कोलिंदा ने एक बार खुद हार के दुख में डूबे ल्यूका मोड्रिक को गले लगाया था।

फीफा विश्व कप: मैच देखने के लिए टेलीविजन पर टूट रहे भारतीय फैंस, सबूत हैं ये आंकड़े
 
विज्ञापन

3 of 8
croatia food
क्रोएशिया के रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल का मेन्यू देखकर शायद किसी भारतीय को चक्कर ही आ जाएं क्योंकि यहां के लोग मेंढक, ईल, चूहे और भेड़ के सिर से बने डिश को बड़े चाव से खाते हैं। क्रोएशिया में इस तरह के डिश काफी महंगे मिलते हैं।



बम और डर में गुजरा बचपन, क्रोएशियाई कप्तान लुका मोड्रिक ने बारूदी सुरंगों के बीच सीखी फुटबॉल

4 of 8
star wars
बहुत से लोग यह बात जानते होंगे कि गेम ऑफ थ्रोंस क्रोएशिया का है, लेकिन शायद ही लोगों की पता हो कि 'स्टार वार' की शूटिंग के लिए भी यह काफी लोकप्रिय है। स्टार वार्स के कैंटो बाइट में स्थित केसिनो भी यहां के डब्रोव्निक में स्थित किंग्स लैंडिंग की तर्ज पर बनाया गया है।

 

...तो चमत्कार नहीं है क्रोएशिया की सफलता, 2010 से देश के लिए खेल रहे हैं 11 अनुभवी खिलाड़ी
विज्ञापन

5 of 8
टाई
आज सूट पर टाई पहनने का जो रिवाज पूरी दुनिया में प्रचलित है, उसकी नींव भी क्रोएशिया में ही पड़ी थी। 17वीं शताब्दी में यहां के लोगों ने ही पहली बार टाई पहनना शुरू किया था। इसके अलावा पैराशूट का निर्माण करने का श्रेय भी क्रोएशिया के मास्टरमाइंड लोगों को जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
lorde
क्रोएशियाई सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली मशहूर सिंगर लॉर्डे यहां की सबसे प्रसिद्ध हस्ती हैं। न्यूजीलैंड में जन्मी सुरों की इस मल्लिका को अब क्रोएशिया की नागरिकता मिल चुकी है।
विज्ञापन

7 of 8
portable ac
क्रोएशियाई लोगों को गर्मी से राहत देने वाले एयर कंडीशन से सख्त नफरत है। गर्मियों में यहां का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच जाता है। बावजूद इसके वह एसी से परहेज करते हैं। उनका मानना है कि इंसान के जुकाम की सबसे बड़ी वजह एसी ही है।
विज्ञापन

8 of 8
flowers
क्रोएशिया में अगर आप किसी इंसान को फूल दे रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह ऑड नंबर में हों जैसे 1,3 या 5। ईवन नंबर यानी 2, 4, 6 आदि के फूल यहां समाधि या कब्र पर चढ़ाए जाते हैं।

वीडियो देखें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें