फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA vs AIFF: सिर्फ वर्ल्ड कप नहीं, बैन नहीं हटने पर रद्द हो जाएंगे भारतीय फुटबॉल टीम के 2 अंतरराष्ट्रीय मैच

Wed, 17 Aug 2022 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पता चला है कि फीफा ने पिछले तीन वर्षों में 30 लाख रुपये का अनुदान दिया है। इन पैसों का एआईएफएफ ग्रासरूट स्तर पर फुटबॉल के बढ़ावे के लिए इस्तेमाल करती है। यदि प्रतिबंध जारी रहा तो यह भी रुक जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा (FIFA) ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ/AIFF) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा के नियमों और संविधान के गंभीर उल्लंघन की वजह से फीफा ने यह फैसला लिया। भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को अपने 85 साल के इतिहास में पहली बार फीफा से निलंबन झेलना पड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
AIFF को सस्पेंड करने का मतलब है कि अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट, जो कि देश में 11 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच में आयोजित होने वाला था, अब तय समय पर नहीं होगा। साथ ही भारत को इसकी मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा है। जब तक यह बैन जारी रहेगा तब तक भारत की महिला और पुरुष फुटबॉल टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकेगी। वहीं, किसी दूसरे देश की लीग में भी भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय फुटबॉल - फोटो : social media
ऐसे में हम आपको बता रहें कि भारतीय फुटबॉल का शेड्यूल किस प्रकार प्रभावित हो सकता है...

4 of 5
फीफा ने एआईएफएफ को सस्पेंड किया - फोटो : अमर उजाला
इन मैचों पर खतरा
  • भारत को 24 सितंबर को वियतनाम और 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलने हैं। अगर प्रतिबंध नहीं हटा तो ये मैच रद्द हो जाएंगे।
  • भारतीय महिला लीग चैंपियन टीम गोकुलम केरल को एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तानी क्लब से 23 अगस्त को खेलना है। उसके बाद अगला मैच ईरानी क्लब से है। गोकुलम केरल मंगलवार को ताशकंद पहुंच भी गई है।
  • मोहन बागान क्लब का सात सितंबर को एएफसी कप इंटर जोनल सेमीफाइनल मैच भी मुश्किल में पड़ता दिखाई पड़ रहा है
  • भारत का एएफसी अंडर-20 क्वालिफायर 14 सितंबर से इराक में खेला जाना है। भारत को इराक, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत से मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : twitter@IndianFootball
फीफा से नहीं मिलेगी ऐसे में अनुदान
पता चला है कि फीफा ने पिछले तीन वर्षों में 30 लाख रुपये का अनुदान दिया है। इन पैसों का एआईएफएफ ग्रासरूट स्तर पर फुटबॉल के बढ़ावे के लिए इस्तेमाल करती है। यदि प्रतिबंध जारी रहा तो वार्षिक रूप से 50, हजार अमेरिकी डॉलर (3 करोड़, 96 लाख रुपये) का नुकसान होगा। हालांकि ये अनुदान नकद नहीं मिलता, इसके बदले टर्फ, फुटबॉल, जर्सियां और खेल से जुड़ी अन्य चीजें मुहैया कराई जाती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें