2019 में मिस बमबम रहीं मॉडल सूजी कोर्टेज ने कहा कि पीके ने उन्हें अश्लील मैसेज किए थे। कोर्टेज के मुताबिक बार्सिलोना के पूर्व अध्यक्ष सैंड्रो रोसेल उनके दोस्त थे। पीके ने सैंड्रो से कोर्टेज का नंबर मांगा था।
कोलंबिया की पॉप सिंगर शकीरा और स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में थे, जिसकी भनक शकीरा को लग चुकी थी। यही इन दोनों के ब्रेक अप का कारण बना। शकीरा और पीके 12 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
2 of 8
पीके और शकीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शकीरा ने पीके को किसी महिला के साथ रंगे-हाथों पकड़ा था। अब एक ब्राजीलियन मॉडल सूजी कोर्टेज का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 8
पीके और सूजी
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 में मिस बमबम रहीं मॉडल सूजी कोर्टेज ने कहा कि पीके ने उन्हें अश्लील मैसेज किए थे। कोर्टेज के मुताबिक बार्सिलोना के पूर्व अध्यक्ष सैंड्रो रोसेल उनके दोस्त थे। पीके ने सैंड्रो से कोर्टेज का नंबर मांगा था। कोर्टेज ने कहा कि सैंड्रो से नंबर लेकर पीके ने उन्हें डायरेक्ट मैसेज किया। इनमें से कुछ मैसेज भद्दे थे।
4 of 8
सूजी कोर्टेज और शकीरा-पीके
- फोटो : सोशल मीडिया
कोर्टेज ने एक स्पैनिश अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा- पीके ने मुझसे मेरे यूरोप दौरे को लेकर सवाल पूछे। धीरे-धीरे उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज करना शुरू कर दिया। वे लगातार मेरे यूरोप दौरे को लेकर सवाल पूछते। इसके साथ ही तब बार्सिलोना में पीके के साथी रहे लियोनल मेसी के खिलाफ भी मुझे भड़काते थे।
विज्ञापन
5 of 8
सूजी कोर्टेज और पीके
- फोटो : सोशल मीडिया
कोर्टेज ने कहा- पीके को मेसी के प्रति मेरे सम्मान को लेकर भी जलन होती थी। कोर्टेज से जब ये पूछा गया कि उन्होंने पहले इस बारे में बातचीत क्यों नहीं की? इस पर ब्राजीलियन मॉडल ने कहा मैं शकीरा की इज्जत करती हूं। इसलिए कभी कुछ नहीं बोला, लेकिन अब मैं सारी बात खुलकर सामने रख रही हूं। जेरार्ड पीके मुझसे मेरे निजी अंगों को लेकर सवाले पूछे थे।
विज्ञापन
6 of 8
सूजी कोर्टेज
- फोटो : सोशल मीडिया
कोर्टेज ने कहा कि बार्सिलोना के तब दो खिलाड़ियों ने ही उन्हें कभी कोई डायरेक्ट मैसेज नहीं किए। ये खिलाड़ी हैं लियोनल मेसी और फिलिप कॉटिन्हो। मेसी और कॉटिन्हो बेहद अच्छे लोग हैं और अपनी-अपनी पत्नियों को सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सूजी कोर्टेज और पुतिन
- फोटो : सोशल मीडिया
सूजी कोर्टेज रूस के राष्ट्रपति व्लामिदीर पुतिन को सनकी तक बुला चुकी हैं। कोर्टेज ने 2018 में रूस का दौरा किया था। इसके अनुभव को बताते हुए कोर्टेज कहती हैं कि डिनर के दौरान पुतिन उन्हें अजीब तरीके से घूर रहे थे। कोर्टेज ने कहा था कि पुतिन सनकी और मनोरोगी हैं।
शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते थे। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। तब फुटबॉल वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग 'वाका-वाका' में दोनों साथ भी नजर आए थे।
35 साल के पीके स्पेन के अलावा दिग्गज क्लब बार्सिलोना से भी खेलते हैं। पीके ने स्पेन से खेलते हुए 2010 विश्व कप और 2012 यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा वह क्लब बार्सिलोना के साथ तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुके हैं।
पीके और शकीरा ने शादी नहीं की और दोनों की उम्र के बीच 10 साल का फर्क भी है। पीके शकीरा से 10 साल छोटे हैं। इन दोनों के दो बच्चे (शाशा पीके मेबारक और मिलान पीके मेबारक) भी हैं।