भारत की मेजबानी में खेले गए फीफा अंडर-17 विश्वकप का समापन कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में बड़े रोचक अंदाज में हुआ। पहली बार फाइनल में पहुंची इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 के अंतर से मात देकर पहली बार विश्वखिताब अपने नाम किया। पहले हाफ में स्पेन 2-1 से आगे थी लेकिन अंतिम 30 मिनट में 4 गोल दागकर इंग्लैंड ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। टूर्नामेंट में कुल 52 मैच खेले गए। जिसमें कुल 183 गोल हुए। गोलों की ये संख्या अबतक खेले गए विश्वकप में सबसे ज्यादा है। टूर्नामेंट में औसतन हर मैच में 3.52 गोल लगे। टूर्नामेंट में कई नए रिकॉर्ड भी बने लेकिन अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव्स जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया। आईए जाने किस देश के किस खिलाड़ी को मिले ये पुरस्कार।
विज्ञापन
FIFA U-17 World Cup: जानिए किसे मिला गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन गल्व पुरस्कार
2 of 5
रियान ब्रूस्टर
- फोटो : FIFA
सबसे ज्यादा गोल: गोल्डन बूट
इंग्लैंड के स्ट्राइकर रियान ब्रूस्टर ने टूर्नामेंट में 8 गोल करके गोल्डन बूट पुरस्कार अपने नाम किया। माली के लसाना नादिए ने 6 गोल कर सिल्वर बूट और स्पेन के एबेल रुईज ने 6 गोल कर ब्रॉन्ज बूट का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
FIFA U-17 World Cup: जानिए किसे मिला गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन गल्व पुरस्कार
3 of 5
फिलिप फोडेन
- फोटो : FIFA
टूर्नामेंट का सबसे सफल खिलाड़ी: गोल्डन बॉल
फाइनल में स्पेन के खिलाफ दो गोल दागकर इंग्लैंड को 5-2 से मात देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले फिलिप फोडेन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। स्पेन के सर्जियो गोमेज को सिल्वर बॉल का पुरस्कार मिला। वहीं टूर्नामेंट में सर्वाधित गोल करने वाले इंग्लिश स्ट्राइकर रेहान ब्रेस्टर को ब्रॉन्ज बॉल का पुरस्कार किया गया।
FIFA U-17 World Cup: जानिए किसे मिला गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन गल्व पुरस्कार
4 of 5
गेब्रियल ब्राजाओ
- फोटो : PTI
गोल्डन ग्लव: सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
ब्राजीलियाई गोलकीपर गेब्रियल ब्राजाओ को विश्वकप का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया। उनके खिलाफ विरोधी टीम सात मैच में पांच गोल कर सके।
FIFA U-17 World Cup: जानिए किसे मिला गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन गल्व पुरस्कार
5 of 5
फीफा अंडर-17 विश्वकप सेमीफाइनल
फेयर प्ले अवार्ड
टूर्नामेंट में माली को हराकर तीसरे स्थान पर रही ब्राजीलियाई फुटबॉल टीम को फेयर प्ले का पुरस्कार दिया गया। ब्राजील की टीम ने टूर्नामेंट में खेल भावना का परिचय दिया। ब्राजील को टूर्नामेंट में कुल 4 यलो कार्ड मिले। उनके किसी भी खिलाड़ी को रेड कार्ड नहीं दिखाया गया।